FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
जमीन विवाद में अपराधियों द्वारा युवक की हत्या,दो युवक गिरफ्तार,एक को लगी गोली
April 22, 2026 | 561 Views
जमीन विवाद में अपराधियों द्वारा युवक की हत्या,दो युवक गिरफ्तार,एक को लगी गोली

रांची। राजधानी रांची में दिनांक-21.04.2026 के सुबह में पण्डरा ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत मनोकमना मंदिर में पूजा कर बाहर निकल रहे भार्गव सिंह (28 वर्ष) को अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा गोली मार दी गई। घटना के तुरंत बाद ईलाज के कम में जख्मी भार्गव सिंह के द्वारा घटना को अंजाम देने वाले के संबंध में पुलिस के समक्ष जानकारी दी गई। ईलाज के कम में जख्मी भार्गव सिंह की मृत्यु हो गई। प्राप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा काण्ड मे सलिप्त अपराधर्की की गिरफ्‌तारी हेतु तकनीकी सहयोग, गुप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मी विजय टेटे को गिरफ्‌तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मी सत्यम पाठक रांची से बक्सर (बिहार) भागने के फिराक में था, जिसे गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहोयग से नेवरी विकास के पास से गिरफ्‌तार किया गया। गिरफ्‌तार सत्यम पाठक के निशानदेही पर काण्ड में प्रयुक्त हथियार की बरामगदी हेतु कांके डैम के आस-पास तलाशी की गई, जिसमें काण्ड में प्रयुक्त आर्म्स बरामद किया गया। बरामदगी उपरांत पुलिस बल वापस लौट रही थी. इसी क्रम में सत्यम पाठक द्वारा टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी का हथियार छीन कर भागते हुए पुलिस को लक्षित कर दो-तीन राउण्ड गोली फायर किया गया। पुलिस द्वारा अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ सीमित फायरिंग किया गया। उक्त कार्रवाई में सत्यम पाठक के पैर में गोली लगने से जख्मी हुआ है, जिसे ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।

विवाद का कारण जमीन के एवज में आरोपी विजय टेटे के द्वारा मृतक भार्गव सिंह से मोटी रकम लिया था तथा भार्गव सिंह को जमीन नहीं दे पा रहा था। भार्गव सिंह के द्वारा जमीन देने के लिए लगातार आरोपी पर दबाव बनाया जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में सत्यम पाठक, धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह की हत्या काण्ड में जेल में था, जिसमे जमानत पर बाहर निकला था।

गिरफ्‌तार अभियुक्त का नाम पता

1- विजय हेन्ड्री टेटे पे० स्व० अंजुलेश टेटे सा० बेथल मार्ग गाँधीनगर थाना गौन्दा ।

2- सत्यम पाठक पे० स्व० मोहन पाठक सा० लक्ष्मीनगर, लकड़ीटॉड़, थाना पण्डरा ओ०पी० ।

बरामद सामान की विवरणी

1- हथियार- 02. गोली-08, खोखा-01,

2- हरा पीला रंग का एक बैग, जिसमे घटना प्रयुक्त करने में पहने हुए कपड़े, जूता ।

3- मोबाईल-03,

4- पॉकेट डायरी-01 (जिसमें नाम एवं मोबाईल नम्बर लिखा हुआ)।

5- फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड, भोटर कार्ड, यू.जी.सी. नीट जून-2024 का एडमीर्ट कार्ड।

8- नगद रुपया- 5980/- (पाँच हजार नौ सौ अस्सी) रुपया।

7- मास्क 01.

सत्यम पाठक का अपराधिक इतिहास-

1- कोतवाली (पण्डरा) थाना काण्ड सं०-38/2012 धारा-307/34 भा०द० वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।

2- डोरण्डा (अरगोडा) थाना काण्ड सं0-759/14 धारा 302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।

3- विधानसभा थाना काण्ड सं0-34/24 चारा-109/103(1)/61/3(5) भा०न्या०सं० एवं 25 (1-बी) ए/

26/27/35 आर्म्स एक्ट।

4- नामकुम थाना काण्ड सं0-140/20 चारा-323/341/354/506/34 भा०द०वि०।

छापामारी दल के सदस्यः-

1-  निखिल राय, सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली, रांची।

2-  सुनील कुमार कुशवाहा, पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर थाना।

3-  सनोज कुमार चौधरी, पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली थाना।

4-  अनिल कुमार तिवारी, पु०नि० सह थाना प्रभारी अरगोड़ा थाना।

5- पु०अ०नि० फैज रख्वानी, ओ०पी० प्रभारी पण्डरा।

6- पु०अ०नि० लालमोहन खड़िया, पण्डरा ओ०पी० ।

7- पु०अ०नि० मुकेश कुमार उपाध्याय, अरगोड़ा थाना।

8- पु०अ०नि० सहबीर उराव, सुखदेवनगर थाना।

9- पु०अ०नि० गिरिजा मोहन सिंह, पण्डरा ओ०पी०।

10- स०अ०नि० मनीष कुमार, पण्डरा ओ०पी०


April 22, 2026 | 562 Views
April 22, 2026 | 562 Views
April 22, 2026 | 562 Views
April 22, 2026 | 562 Views
April 22, 2026 | 562 Views
April 22, 2026 | 562 Views
April 22, 2026 | 562 Views
April 22, 2026 | 562 Views
April 22, 2026 | 562 Views
April 22, 2026 | 562 Views