FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
November 1, 2026 | 122 Views
जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

राँची ।  माण्डर थाना क्षेत्र के टिको टोली गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई रामु उरांव (55) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपियों को 30 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जबकि दो अन्य आरोपियों को रविवार को ठाकुरगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को टिको टोली गांव स्थित डेयरी के पास सेवाडीह निवासी रामु उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही माण्डर थाना प्रभारी, खलारी के पुलिस उपाधीक्षक और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर माण्डर थाना कांड संख्या 113/26 दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में खलारी के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का उद्भेदन किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक और उनके बीच जमीन को लेकर पिछले दस वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण साजिश रचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने इस मामले में राम जनम सिंह (50), तेज नारायण सिंह उर्फ तेजना सिंह (32), धुरवा सिंह उर्फ धुरू सिंह (27), कुलदीप सिंह (करीब 40) और राजेन्द्र सिंह उर्फ विपीन सिंह (करीब 29) को गिरफ्तार किया है। पहले तीन आरोपी अड़ा गांव, थाना ठाकुरगांव के निवासी हैं। कुलदीप सिंह और राजेन्द्र सिंह भी इसी गांव के निवासी बताए गए हैं।

छापेमारी दल में खलारी के पुलिस उपाधीक्षक रामनारायण चौधरी, माण्डर अंचल के पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश राणा, माण्डर थाना प्रभारी मनोज करमाली, ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार, चान्हो थाना प्रभारी टिंकु रजक, बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन कुमार सहित माण्डर और ठाकुरगांव थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


November 1, 2026 | 123 Views
November 1, 2026 | 123 Views
November 1, 2026 | 123 Views
November 1, 2026 | 123 Views
November 1, 2026 | 123 Views
November 1, 2026 | 123 Views
November 1, 2026 | 123 Views
November 1, 2026 | 123 Views
November 1, 2026 | 123 Views