FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
मवेशी चोरी के कथित संगठित गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार
October 8, 2026 | 114 Views
मवेशी चोरी के कथित संगठित गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

नामकुम पुलिस की कार्रवाई में चार गोवंशीय पशु समेत एसयूवी, बुलेट, पल्सर और स्कूटी बरामद

रांची । नामकुम थाना पुलिस ने मवेशी चोरी के एक कथित संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई एक एसयूवी, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक पल्सर और एक स्कूटी के अलावा चार गोवंशीय पशु—एक गाय और तीन बाछी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य मवेशियों की चोरी कर उन्हें अवैध तरीके से वध के लिए ले जाने का काम करते थे।

मामले में नामकुम थाना कांड संख्या 282/26, दिनांक 7 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा झारखंड गोवंशीय पशु वध निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।

गाय और बछड़े की चोरी की शिकायत के बाद कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कांटाटोली के कुरैशी मोहल्ला निवासी इरशाद कुरैशी ने 7 अक्टूबर को नामकुम थाना में आवेदन देकर बताया कि सामलौंग पुरानी लोवाडीह इलाके से उनकी गाय और बछड़े को एक एक्सयूवी वाहन में लोड कर चोरी कर लिया गया है। शिकायत में पशुओं को अवैध तरीके से वध के लिए ले जाने की आशंका जताई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-प्रथम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की।

छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मो. शहनवाज उर्फ सन्नी (27), अमन कुरैशी (26), सैफ (29), अलताफ कुरैशी (26), शोयेब अहमद (21) और फिरोज कुरैशी उर्फ कुकु (50) को गिरफ्तार किया। सभी रांची जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कथित तौर पर घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक गिरोह बनाकर गाय और बछड़ों की चोरी करने तथा उन्हें अवैध रूप से वध के लिए ले जाने की बात बताई।

चार गोवंशीय पशु बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और कार्रवाई के दौरान चार गोवंशीय पशु—एक गाय और तीन बाछी बरामद किए। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों को भी जब्त किया गया है।

जब्त सामान में एक एक्सयूवी वाहन (JH01BN-7798), एक बुलेट मोटरसाइकिल (JH01CW-1008), एक पल्सर मोटरसाइकिल (JH01FS-6583) और एक स्कूटी (JH01DC-0524) शामिल हैं।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में सैफ और फिरोज कुरैशी उर्फ कुकु के पूर्व आपराधिक इतिहास का भी पुलिस ने उल्लेख किया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह के तार किन-किन लोगों और स्थानों से जुड़े हैं।

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

छापेमारी दल का नेतृत्व वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-प्रथम अमर कुमार पांडेय ने किया। टीम में नामकुम थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रामनारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शशि रंजन, जयदेव कुमार सराक और सोनु कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक उज्जवल कुमार सिंह और तारकेश्वर प्रसाद केशरी तथा नामकुम थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।


October 8, 2026 | 115 Views
October 8, 2026 | 115 Views
October 8, 2026 | 115 Views
October 8, 2026 | 115 Views
October 8, 2026 | 115 Views
October 8, 2026 | 115 Views
October 8, 2026 | 115 Views
October 8, 2026 | 115 Views
October 8, 2026 | 115 Views