FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
नरकोपी में सास की हत्या का आरोपी सलमान अंसारी गिरफ्तार, चाकू बरामद
October 2, 2026 | 111 Views
नरकोपी में सास की हत्या का आरोपी सलमान अंसारी गिरफ्तार, चाकू बरामद

रांची। नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरो गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान सास की हत्या और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान अंसारी (28) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की सुबह करीब सात बजे मंदरो गांव में सलमान अंसारी ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी सास हकीमन खातून और पत्नी अफसाना प्रवीण पर लोहे की रड और चाकू से हमला कर दिया था। हमले में हकीमन खातून की मौत हो गई थी, जबकि अफसाना प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका इलाज रिम्स, रांची में चल रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के आदेश पर तथा ग्रामीण एसपी के निर्देशन में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस को 1 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि मामले का मुख्य आरोपी सलमान अंसारी नरकोपी रेलवे स्टेशन से बाहर भागने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में गठित SIT ने कार्रवाई करते हुए उसे नरकोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है। मामले में नरकोपी थाना कांड संख्या 25/26, दिनांक 30 सितंबर 2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कार्रवाई में बेड़ो डीएसपी दीपक कुमार, पुलिस निरीक्षक उत्तम कुमार उपाध्याय, नरकोपी थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार टुडु, लापुंग थाना प्रभारी गोविन्द कुमार, बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद,इटकी थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी ,सअनि कंचन कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


October 2, 2026 | 112 Views
October 2, 2026 | 112 Views
October 2, 2026 | 112 Views
October 2, 2026 | 112 Views
October 2, 2026 | 112 Views
October 2, 2026 | 112 Views
October 2, 2026 | 112 Views
October 2, 2026 | 112 Views
October 2, 2026 | 112 Views