FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
सात माह पुराने हत्या कांड का खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, विशेष पुलिस टीम की तकनीकी जांच से सुलझी गुत्थी
August 25, 2026 | 132 Views
सात माह पुराने हत्या कांड का खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, विशेष पुलिस टीम की तकनीकी जांच से सुलझी गुत्थी

सिल्ली/मूरी :रांची जिले के मूरी ओपी क्षेत्र में सात माह पूर्व हुई युवक इंदल लोहरा की हत्या के मामले का सिल्ली पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मृतक की पत्नी रूपा देवी और उसके प्रेमी ओम प्रकाश मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने मिलकर गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को सिल्ली थाना क्षेत्र के असुरकोड़ा गांव निवासी रूपा देवी ने अपने पति इंदल लोहरा की मौत को शराब के नशे में गिरने से हुई दुर्घटना बताया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद सिल्ली थाना में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान मृतक की पत्नी रूपा देवी और उसके प्रेमी ओम प्रकाश मांझी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच टीम में शामिल पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली मनीषचन्द्र लाल,पु०अ०नि० विकाश कुमार पासवान, प्रभारी मूरी ओपी, पु०अ०नि० मणिभूषण पासवान, मूरी ओपी स०अ०नि० बलेन्द्र कुमार, तकनीकी शाखा, रांची हवलदार विजयकान्त चौबे आरक्षी  रंजीत कुमार आरक्षी विरेन्द्र सिंह, तकनीकी शाखा, रांची पुलिस ने बताया कि इस चर्चित हत्या कांड के खुलासे में तकनीकी शाखा एवं विशेष जांच दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


August 25, 2026 | 133 Views
August 25, 2026 | 133 Views
August 25, 2026 | 133 Views
August 25, 2026 | 133 Views
August 25, 2026 | 133 Views
August 25, 2026 | 133 Views
August 25, 2026 | 133 Views
August 25, 2026 | 133 Views
August 25, 2026 | 133 Views