FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार, 22.9 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
September 25, 2026 | 110 Views
ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार, 22.9 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

गोड्डा। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा नगर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से कुल 22.9 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन, आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 24 सितंबर को एसडीपीओ आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। गुलजारबाग स्थित अशोक कुमार के घर से 11.5 ग्राम ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन, लाइटर, डेल कंपनी का लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, 77,220 रुपये नकद और नेपाली मुद्रा का 25 रुपये का नोट बरामद किया गया।

वहीं मोहन कुमार साह के पास से एक मोबाइल और 8,700 रुपये नकद, आनंद कुमार झा के घर से 7.2 ग्राम ब्राउन शुगर, माप-तौल मशीन व मोबाइल तथा अंकित कुमार अग्रवाल उर्फ गोलू के पास से 4.2 ग्राम ब्राउन शुगर और मोबाइल बरामद किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अशोक कुमार (32), मोहन कुमार साह (21), आनंद कुमार झा (32) और अंकित कुमार अग्रवाल उर्फ गोलू (28) के रूप में की है। पुलिस के अनुसार अशोक कुमार और आनंद कुमार झा के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। चारों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम का नेतृत्व एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने किया। टीम में गोड्डा नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


September 25, 2026 | 111 Views
September 25, 2026 | 111 Views
September 25, 2026 | 111 Views
September 25, 2026 | 111 Views
September 25, 2026 | 111 Views
September 25, 2026 | 111 Views
September 25, 2026 | 111 Views
September 25, 2026 | 111 Views
September 25, 2026 | 111 Views