FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
रातू में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध
September 30, 2026 | 109 Views
रातू में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

रांची। रातू थाना क्षेत्र में करमा पर्व की रात युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना 22 सितंबर की रात की है। पीड़िता के लिखित आवेदन पर 26 सितंबर को रातू थाना कांड संख्या 326/26 के तहत बीएनएस की धारा 70(1)/303(2) में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्तता के आरोप में संदीप मुंडा उर्फ रावन (22) और सुनील मुंडा (23), दोनों निवासी चटकपुर, रातू, को गिरफ्तार किया। दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी करमा पूजा मेला देखकर लौट रहे थे और नशे की हालत में थे। इसी दौरान उन्होंने पीड़िता को मोबाइल पर बात करते हुए देखा और मौका पाकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता से एक चेन भी छीनी गई, जिसे बाद में बेच दिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी संदीप मुंडा के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल में घटना से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि दोनों नाबालिगों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, संदीप मुंडा उर्फ रावन के खिलाफ पूर्व में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 395/17, धारा 379/411 भादवि के तहत मामला दर्ज रहा है।

कांड के अनुसंधान और कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय अजय आर्यण के नेतृत्व में रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो सहित रातू थाना, दलादली टीओपी और तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।


September 30, 2026 | 110 Views
September 30, 2026 | 110 Views
September 30, 2026 | 110 Views
September 30, 2026 | 110 Views
September 30, 2026 | 110 Views
September 30, 2026 | 110 Views
September 30, 2026 | 110 Views
September 30, 2026 | 110 Views
September 30, 2026 | 110 Views