FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
साहिबगंज में 8 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 45,600 रुपये नकद बरामद
October 7, 2026 | 126 Views
साहिबगंज में 8 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 45,600 रुपये नकद बरामद

साहिबगंज। साहिबगंज पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 8 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 45,600 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज को गुप्त सूचना मिल रही थी कि राज्य के बाहर से अवैध गांजा की खेप साहिबगंज लाई जा रही है। इसके बाद अवैध गांजा के कारोबार में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था।

7 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नॉर्थ कॉलोनी, कलिंगा के सामने वाली गली से मोटरसाइकिल सवार मो. फिरोज अख्तर (लगभग 38 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से सेलोटेप की सहायता से बंडल के रूप में रखा गया 8 बंडल गांजा, जिसका कुल वजन करीब 8 किलोग्राम बताया गया है, बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 45,600 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
मो. फिरोज अख्तर, उम्र करीब 38 वर्ष, पिता—मो. मोफिल, निवासी—छोटी कोदरजन्ना, थाना—मुफस्सिल, जिला—साहिबगंज।

बरामदगी:

  • 8 बंडल गांजा — करीब 8 किलोग्राम
  • नकद राशि — ₹45,600
  • एक मोबाइल फोन
  • एक मोटरसाइकिल

छापामारी दल में साहिबगंज सदर के अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू, नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।


October 7, 2026 | 127 Views
October 7, 2026 | 127 Views
October 7, 2026 | 127 Views
October 7, 2026 | 127 Views
October 7, 2026 | 127 Views
October 7, 2026 | 127 Views
October 7, 2026 | 127 Views
October 7, 2026 | 127 Views
October 7, 2026 | 127 Views