FOLLOW US ON
Breaking News आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण में भाजपा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजनीतिक हमले शुरू | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का दिया निर्देश |
बेटे को पीटने से रोकने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से पीटकर की हत्या
November 26, 2026 | 107 Views
बेटे को पीटने से रोकने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से पीटकर की हत्या

सोनाहातू (रांची)। रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के रानाडीह गांव में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से मारकर हत्या कर दी। घटना 25 नवंबर 2026 की शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बासुदेव लोहारा (38 वर्ष), पिता स्वर्गीय सोनाराम लोहारा के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान मृतक के छोटे भाई मनकी लोहारा के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन बासुदेव किसी बात को लेकर अपने छोटे बेटे की पिटाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई मनकी ने बच्चे को बचाने के लिए बीच-बचाव किया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान मनकी ने डंडे से बासुदेव के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के समय मृतक की पत्नी शकुंतला देवी खेत में धान काट रही थीं। शाम करीब छह बजे जब वह घर लौटीं, तो बेटे ने उन्हें बताया कि चाचा ने पापा को मारा है। इसके बाद परिजन आनन-फानन में घायल बासुदेव को इलाज के लिए मुरी स्थित सिमपुर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत के बाद शव को घर लाया गया और घटना की सूचना सोनाहातू थाना पुलिस को दी गई। मृतक की पत्नी शकुंतला देवी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं, आरोपी छोटे भाई मनकी लोहारा की तलाश की जा रही है।इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।


November 26, 2026 | 108 Views
November 26, 2026 | 108 Views
November 26, 2026 | 108 Views
November 26, 2026 | 108 Views
November 26, 2026 | 108 Views
November 26, 2026 | 108 Views
November 26, 2026 | 108 Views
November 26, 2026 | 108 Views
November 26, 2026 | 108 Views