FOLLOW US ON
Breaking News आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण में भाजपा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजनीतिक हमले शुरू | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का दिया निर्देश |
धुर्वा में बिट्टू सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त कार और लकड़ी का बेंत बरामद
November 10, 2026 | 111 Views
धुर्वा में बिट्टू सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त कार और लकड़ी का बेंत बरामद

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो डैम साइड में झाड़ी से मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों संजय कुमार सिंह और बॉबी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बेंत, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मृतक की पहचान बिट्टू सिंह (31 वर्ष), पिता ओमप्रकाश सिंह, निवासी क्वार्टर बी-2/385 (टी), सेक्टर-9, शर्मा मार्केट, धुर्वा के रूप में हुई थी।

6 नवंबर को झाड़ी में मिला था शव

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2026 की सुबह धुर्वा थाना क्षेत्र के ग्राम सिठियो स्थित डैम साइड में झाड़ी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई थी। बाद में मृतक की पहचान बिट्टू सिंह के रूप में हुई। इस संबंध में मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर धुर्वा थाना कांड संख्या 296/26, दिनांक 6 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/238 के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर जांच करते हुए हत्याकांड का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसंधान में सामने आया कि मृतक और दोनों आरोपियों के बीच एक साथ शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने गाड़ी में रखे लकड़ी के बेंत से बिट्टू सिंह की पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  1. संजय कुमार सिंह (30 वर्ष), पिता वीरेंद्र कुमार सिंह, निवासी क्वार्टर नंबर बी-(II)/265, शर्मा रोड, थाना धुर्वा, रांची।
  2. बॉबी विश्वकर्मा (27 वर्ष), पिता सुरेश विश्वकर्मा, निवासी लाह फैक्ट्री, हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र, रांची।

हत्या में प्रयुक्त कार और बेंत बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया है।

  • हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का एक बेंत।
  • आरोपियों के दो मोबाइल फोन।
  • घटना में प्रयुक्त एक कार।

संजय कुमार का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार सिंह का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ धुर्वा थाना में दो मामले दर्ज हैं।

  1. धुर्वा थाना कांड संख्या 232/22, दिनांक 31 अगस्त 2022, धारा 279/427 भादवि।
  2. धुर्वा थाना कांड संख्या 103/18, दिनांक 11 मई 2018, धारा 323/341/342/34 भादवि।

छापेमारी दल में शामिल थे ये पुलिस पदाधिकारी

हत्याकांड के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी में वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया नीरज कुमार, धुर्वा थाना प्रभारी अनील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक लव कुमार, हीरालाल साह, तकनीकी शाखा के पुलिस अवर निरीक्षक गगन ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक बलेन्द्र सिंह तथा धुर्वा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बिट्टू सिंह हत्याकांड का खुलासा हुआ है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


November 10, 2026 | 112 Views
November 10, 2026 | 112 Views
November 10, 2026 | 112 Views
November 10, 2026 | 112 Views
November 10, 2026 | 112 Views
November 10, 2026 | 112 Views
November 10, 2026 | 112 Views
November 10, 2026 | 112 Views
November 10, 2026 | 112 Views