FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
पलामू में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय का मुंशी गिरफ्तार
November 5, 2026 | 108 Views
पलामू में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय का मुंशी गिरफ्तार

ड्यूटी कमान देने के एवज में मांगी थी रिश्वत, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने धावादल के नेतृत्व में की कार्रवाई

मेदिनीनगर। पलामू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने होमगार्ड कार्यालय के एक मुंशी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंशी सकेंद्र उर्फ साकेश कुजूर के रूप में हुई है। वह जिला पलामू स्थित होमगार्ड कार्यालय में कार्यरत था। आरोपी पर एक होमगार्ड जवान से ड्यूटी के लिए कमान देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय पलामू की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ड्यूटी के लिए कमान लेने हेतु झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (JHG) कार्यालय जाने पर उससे रिश्वत की मांग की गई।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी मुंशी ने कमान देने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू को लिखित आवेदन दिया।

सत्यापन के बाद दर्ज हुआ मामला

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान ड्यूटी के लिए कमान देने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद शिकायतकर्ता के आवेदन और सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी थाना कांड संख्या 06/2026, दिनांक 04 नवंबर 2026 दर्ज किया गया। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(ए) के तहत पंजीकृत किया गया।

रंगे हाथ गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को एसीबी पलामू के धावादल ने दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए आरोपी मुंशी सकेंद्र उर्फ साकेश कुजूर को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।


November 5, 2026 | 109 Views
November 5, 2026 | 109 Views
November 5, 2026 | 109 Views
November 5, 2026 | 109 Views
November 5, 2026 | 109 Views
November 5, 2026 | 109 Views
November 5, 2026 | 109 Views
November 5, 2026 | 109 Views
November 5, 2026 | 109 Views