FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
बारह बैलों को क्रूरतापूर्वक ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
November 4, 2026 | 114 Views
बारह बैलों को क्रूरतापूर्वक ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

बरहेट पुलिस ने पशु तस्करी के संदेह में की कार्रवाई, 12 बैल जब्त

साहिबगंज। बरहेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान पशुओं के साथ क्रूरता के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 बैल बरामद किए हैं। आरोपियों के पास पशुओं से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले।

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 की रात करीब 3:30 बजे गश्ती के दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति 12 बैलों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए ले जा रहे हैं। सूचना पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसीम हुसैन (35), पिता खलील अंसारी, निवासी गौरीपुर कपसाटोला, थाना पोड़ैयाहाट, जिला गोड्डा तथा सुरजा पहाड़िया (50), पिता स्वर्गीय अडिया पहाड़िया, निवासी धर्मपुर मोड़, थाना लिट्टीपाड़ा, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी पशुओं के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने बताया कि सभी बैलों को गोड्डा से जामनगर-राजमहल ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने 12 बैलों की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में बरहेट थाना कांड संख्या 132/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5), 3(5), पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) तथा झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 की धारा 5/12(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक नुनुदेव राय, बरहेट थाना प्रभारी बिट्टू कुमार साहा, चंदन कुमार, अनुसंधानकर्ता प्रमोद कुमार गुप्ता तथा बरहेट थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।


November 4, 2026 | 115 Views
November 4, 2026 | 115 Views
November 4, 2026 | 115 Views
November 4, 2026 | 115 Views
November 4, 2026 | 115 Views
November 4, 2026 | 115 Views
November 4, 2026 | 115 Views
November 4, 2026 | 115 Views
November 4, 2026 | 115 Views