FOLLOW US ON
Breaking News आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण में भाजपा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजनीतिक हमले शुरू | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का दिया निर्देश |
तमाड़ में शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
November 10, 2026 | 133 Views
तमाड़ में शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

रांची/तमाड़। रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगामाटी में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक कांग्रेस महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 8 नवंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे रांगामाटी स्थित सरकारी शराब दुकान के पास हुई। यहां कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान कांग्रेस महतो पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी पूजा कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर तमाड़ थाना में कांड संख्या 72/2026, दिनांक 9 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(2), 352, 351(2), 103(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

कार का हॉर्न बजाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मृतक समेत चार लोग सड़क पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सभी आरोपी कार से वहां से गुजर रहे थे। कार का हॉर्न बजाने के बावजूद सड़क पर बैठे लोग रास्ते से नहीं हटे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर बाद दोबारा मारपीट हुई, जिसमें कांग्रेस महतो पर चाकू से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई।

चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस ने इस हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रांगामाटी निवासी बिट्टू गुप्ता (29 वर्ष), जबकि नावाडीह निवासी टिंकु दास (19 वर्ष), गुरुपदो मुंडा (19 वर्ष) और निखिल भूमिज (18 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मामले के दो अन्य नामजद आरोपी राहुल मछुवा और मानिक मछुवा फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। मामले में किसी सामान की जब्ती भी नहीं हुई है।

छापेमारी दल में ये थे शामिल

इस कार्रवाई में बुंडू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ओम प्रकाश,तमाड़ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शंभू पंडित, प्रेम सागर सिंह, गणेश चौड़े सहित तमाड़ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

 


November 10, 2026 | 134 Views
November 10, 2026 | 134 Views
November 10, 2026 | 134 Views
November 10, 2026 | 134 Views
November 10, 2026 | 134 Views
November 10, 2026 | 134 Views
November 10, 2026 | 134 Views
November 10, 2026 | 134 Views
November 10, 2026 | 134 Views