FOLLOW US ON
Breaking News आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण में भाजपा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजनीतिक हमले शुरू | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का दिया निर्देश |
रातू में चोरी की घटनाओं का खुलासा, हरियाणा के शातिर चोर समेत चार गिरफ्तार; 3.70 लाख के जेवर बरामद
November 10, 2026 | 113 Views
रातू में चोरी की घटनाओं का खुलासा, हरियाणा के शातिर चोर समेत चार गिरफ्तार; 3.70 लाख के जेवर बरामद

रांची। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 3 लाख 70 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, आकाश के खिलाफ हरियाणा में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आकाश महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर रातू के काठीटांड़ स्थित जेपी जेवर दुकान और एवाई अलंकार ज्वेलर्स से चोरी के जेवर बरामद किए गए।

बंद घरों को बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक, आकाश महतो मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। वह पूर्व में कुरुक्षेत्र और आसपास के इलाकों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वहां चोरी की वारदातों के बाद वह रांची आकर रातू थाना क्षेत्र के आमटांड़ में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहने लगा था, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो।

आरोपियों का गिरोह बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करता था। चोरी किए गए जेवरात को स्थानीय ज्वेलरी दुकानों में बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, आकाश दिन के समय बंद घरों में चोरी करने में विशेष रूप से सक्रिय था। पूछताछ में आरोपियों ने रातू थाना क्षेत्र के अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार चार आरोपियों के नाम

पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  1. आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार (24 वर्ष), पिता धीरज महतो, स्थायी पता न्यू लक्ष्मण कॉलोनी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा), वर्तमान पता आमटांड़, थाना रातू, रांची।
  2. विनय कुमार वर्मा (39 वर्ष), पिता अमर कुमार वर्मा, संडे मार्केट, साहू हार्डवेयर के निकट, रातू, रांची।
  3. विनायक कुमार सोनी (24 वर्ष), पिता संजय कुमार स्वर्णकार, निवासी पंचगरी बाजार, कतरास, धनबाद, वर्तमान पता रानी बगान रोड नंबर-2, रातू, रांची।
  4. दीपक उरांव उर्फ लड्डू (25 वर्ष), पिता अरुण उरांव, निवासी बड़काटोली, रातू, रांची।

तीन लाख 70 हजार के जेवरात बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो ज्वेलरी दुकानों और आकाश के किराये के मकान से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

जेपी जेवर दुकान से बरामद सामान:

  • चांदी की पायल दो जोड़ी
  • चांदी की चेन एक पीस
  • सोने का मंगलसूत्र एक पीस
  • सोने की नोजपिन पांच पीस

एवाई अलंकार ज्वेलर्स से बरामद सामान:

  • चांदी की पायल तीन जोड़ी
  • चांदी की कमरधनी एक पीस
  • चांदी का पंजा एक पीस
  • चांदी का ब्रेसलेट एक पीस
  • चांदी की चेन सात पीस
  • चांदी की बिछिया 11 पीस
  • ब्लू स्टोन लगी चांदी की अंगूठी एक पीस
  • कछुआ डिजाइन की चांदी की अंगूठी एक पीस
  • कान का टॉप्स एक जोड़ी
  • सोने की चेन एक पीस
  • सोने के कान के रिंग तीन पीस
  • सोने की नोजपिन दो पीस

आकाश के किराये के मकान से बरामद सामान:

  • सोने जैसी धातु के कान के झुमके एक जोड़ी
  • पुरानी चांदी जैसी धातु की पायल एक जोड़ी
  • चांदी की बिछिया पांच पीस
  • कान का झल्ला एक पीस
  • नकद 7,850 रुपये
  • रेडमी कंपनी का एक स्मार्टफोन

पुलिस के अनुसार, कुल लगभग 600 ग्राम चांदी और 15 से 20 ग्राम सोना बरामद किया गया है। बरामद जेवरात का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 3 लाख 70 हजार रुपये बताया गया है।

हरियाणा में भी दर्ज हैं चोरी के मामले

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र और करनाल में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इनमें कृष्णा गेट थाना, बलदेव नगर थाना, थानेसर सिटी थाना और करनाल सिविल लाइन थाना के मामले शामिल हैं।

इसके अलावा रातू थाना क्षेत्र के कांड संख्या 246/26, 327/26, 315/26 एवं 378/26 में भी आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल थे ये पुलिसकर्मी

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय अजय आर्यन, रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो, पुलिस अवर निरीक्षक विनीत कुमार, संतोष यादव, महेश प्रसाद कुशवाहा, छोटू कुमार, विशेश्वर कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर कुमार एवं सुनील कुमार सिंह सहित रातू थाना के रिजर्व गार्ड के जवान और चालक शामिल थे।

 


November 10, 2026 | 114 Views
November 10, 2026 | 114 Views
November 10, 2026 | 114 Views
November 10, 2026 | 114 Views
November 10, 2026 | 114 Views
November 10, 2026 | 114 Views
November 10, 2026 | 114 Views
November 10, 2026 | 114 Views
November 10, 2026 | 114 Views