FOLLOW US ON
Breaking News आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण में भाजपा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजनीतिक हमले शुरू | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का दिया निर्देश |
महिला से मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
November 24, 2026 | 123 Views
महिला से मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नोनीहाट। रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितेश मंडल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को विजयालक्ष्मी देवी (50 वर्ष), पति स्वर्गीय अशोक मंडल, ने रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि रात के समय घर में अकेला पाकर नितेश मंडल ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह जख्मी हो गईं।

महिला के लिखित आवेदन के आधार पर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 80/26, दिनांक 23 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 118(1), 109(1) एवं 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सहायक अवर निरीक्षक अशोक चौरसिया को सौंपी गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त नितेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में दर्ज मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा है।


November 24, 2026 | 124 Views
November 24, 2026 | 124 Views
November 24, 2026 | 124 Views
November 24, 2026 | 124 Views
November 24, 2026 | 124 Views
November 24, 2026 | 124 Views
November 24, 2026 | 124 Views
November 24, 2026 | 124 Views
November 24, 2026 | 124 Views