FOLLOW US ON
Breaking News आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण में भाजपा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजनीतिक हमले शुरू | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का दिया निर्देश |
राजमहल में युवती को गोली मारने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद
November 21, 2026 | 149 Views
राजमहल में युवती को गोली मारने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद

साहिबगंज। राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट टिकर टोला में युवती को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहिबगंज की ओर से 21 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 नवंबर को राजमहल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलहाट टिकर टोला में गौरी कुमारी, पिता केंद्र मंडल, गोली लगने से घायल हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजमहल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

मामले में राजमहल थाना कांड संख्या 422/26, दिनांक 19 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने छापेमारी कर 20 नवंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में किशन मंडल, पिता सुरेश मंडल, मनीष मंडल, पिता निर्भय मंडल तथा भोला प्रमाणिक, पिता लखी प्रमाणिक शामिल हैं। तीनों मंगलहाट थाना क्षेत्र के मलाही टोला के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। अवैध हथियारों की बरामदगी के संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या 424/26, दिनांक 21 नवंबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ब)(ए), 26 एवं 35 के अंतर्गत अलग से मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 21 नवंबर 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी: पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी तालझारी नितेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी तीनपहाड़ गौरव भगत, पवन कुमार, अनिल कुमार, रटि शंकर झा, नंद कुमार यादव सहित राजमहल थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।


November 21, 2026 | 150 Views
November 21, 2026 | 150 Views
November 21, 2026 | 150 Views
November 21, 2026 | 150 Views
November 21, 2026 | 150 Views
November 21, 2026 | 150 Views
November 21, 2026 | 150 Views
November 21, 2026 | 150 Views
November 21, 2026 | 150 Views