FOLLOW US ON
Breaking News आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण में भाजपा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजनीतिक हमले शुरू | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का दिया निर्देश |
कोयला लदे हाईवा में आगजनी मामले का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार; हथियार और कार बरामद
November 23, 2026 | 102 Views
कोयला लदे हाईवा में आगजनी मामले का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार; हथियार और कार बरामद

लेवी की रकम नहीं मिलने पर दोबारा घटना को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

रांची। खलारी थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ में कोयला लदे हाईवा में आगजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार, तीन मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, बीते 8 नवंबर को बड़कीटांड़ में अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे एक हाईवा में आग लगा दी थी। घटना के बाद खलारी थाना में कांड संख्या 56/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी ग्रामीण के मार्गदर्शन और डीएसपी खलारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी।

एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जांच करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों से पूछताछ की। इसी दौरान 22 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल कुछ अपराधी लेवी की रकम नहीं मिलने के कारण दोबारा वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से कार से खलारी की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बलथरवा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में बिजुपाड़ा की ओर से आ रही एक संदिग्ध वैगनआर कार को रोककर तलाशी ली गई।

कार में सवार अफताब आलम उर्फ टिंकू, हसन अंसारी और कलीम अंसारी से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने 8 नवंबर को हाईवा में आगजनी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि लेवी की रकम नहीं मिलने के कारण वे दोबारा घटना को अंजाम देने जा रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इस मामले में कथित मास्टरमाइंड मो. मोजम्मील को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मो. मोजम्मील पूर्व में मोहित मिनरल कंपनी में कार्यरत था। कुछ दिन पहले कंपनी से निकाले जाने के बाद उसने कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई। आरोप है कि उसने कंपनी के कर्मचारी सूरज कुमार की हत्या की नीयत से उनके वाहन और घर की रेकी भी की थी। इसके बाद अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हाईवा में आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफताब आलम उर्फ टिंकू (पिता मुस्लिम अंसारी), हसन अंसारी (पिता स्व. कुर्बान अंसारी), कलीम अंसारी (पिता उस्मान अंसारी) और मो. मोजम्मील (पिता मो. मोईन) के रूप में हुई है। सभी रांची जिले के खलारी और चान्हो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, हसन अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बैंक डकैती मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ ओडिशा के रेंगाली थाना में कांड संख्या 1474/25, दिनांक 21 जुलाई 2025 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है।

छापेमारी दल में डीएसपी खलारी, खलारी थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक कपिलदेव यादव, रवि कुमार सोनी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।


November 23, 2026 | 103 Views
November 23, 2026 | 103 Views
November 23, 2026 | 103 Views
November 23, 2026 | 103 Views
November 23, 2026 | 103 Views
November 23, 2026 | 103 Views
November 23, 2026 | 103 Views
November 23, 2026 | 103 Views
November 23, 2026 | 103 Views