रांची। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू एंव सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर इलाके में कुछ व्यक्ति मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं।उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना एवं सुखदेव नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा छापेमारी हेतु निर्देशित किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू एवं सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर इलाके में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध मादक पदार्थ एवं बिक्री से प्राप्त नकद राशि बरामद की गई।
इस संबंध में अरगोड़ा थाना कांड संख्या 87/26, दिनांक 12/04/2026, धारा 21(b)/22(b)/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
*बरामद सामान का विवरण:*
1.ब्राउन शुगर (ब्राउन स्टोन) – 7.36 ग्राम
2.बिक्री से प्राप्त नकद राशि – ₹4,640/-
3.मोबाइल फोन – 01
4.स्कूटी (एक्टिवा) – रजिस्ट्रेशन संख्या JH01GF4158 – 01
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1.मुहम्मद सोहेल खान (उम्र 60 वर्ष), पिता – मनबबर, निवासी – आजाद हिंद नगर, भट्ठा मोहल्ला, थाना अरगोड़ा, जिला राँची।
2.दिवाकर कुमार (उम्र 26 वर्ष), पिता – हरिद्वार यादव, निवासी – मुक्तिधाम, हरमू, थाना अरगोड़ा, जिला राँची।
गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में होटवार जेल भेज दिया गया है।राँची पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।