FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
साइबर ठगी करते तीन अपराधी गिरफ्तार, 4 मोबाइल व 5 सिम कार्ड बरामद
February 17, 2026 | 247 Views
साइबर ठगी करते तीन अपराधी गिरफ्तार, 4 मोबाइल व 5 सिम कार्ड बरामद

गिरिडीह। पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ताराटॉड थाना क्षेत्र के बड़कीटाड़ से जबरदाहा जाने वाली पक्की सड़क के किनारे स्थित काजू बगान में कुछ साइबर अपराधी बैठकर फोन के माध्यम से लोगों से ठगी कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खाँ (साइबर थाना, गिरिडीह) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापामारी की गई, जहां से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या-05/2026, दिनांक-16.02.2026 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे विभिन्न बैंकों के नाम से फर्जी APK फाइल भेजकर तथा स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर आम लोगों को झांसे में लेते थे और उनके खातों से अवैध रूप से राशि की निकासी करते थे।

???? गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:

  1. आशीष मंडल (उम्र 27 वर्ष)
    पिता – भेखलाल मंडल
    ग्राम – नगर केश्वारी, थाना – सरिया, जिला – गिरिडीह

  2. रंजीत कुमार मंडल (उम्र 26 वर्ष)
    पिता – बालकिशुन मंडल
    ग्राम – नगर केश्वारी, थाना – सरिया, जिला – गिरिडीह

  3. रामेश्वर मंडल उर्फ रमेश मंडल (उम्र 29 वर्ष)
    पिता – कैलाश मंडल
    ग्राम – पंचनटाड़, थाना – अहिल्यापुर, जिला – गिरिडीह

???? बरामद सामान:

  • मोबाइल फोन – 04
  • सिम कार्ड – 05

???? आपराधिक इतिहास:

  • रंजीत कुमार मंडल के मोबाइल नंबर पर तीन ऑनलाइन शिकायतें दर्ज पाई गई हैं (संख्या – 22710230035128, 23101220002128 एवं 32710230046848)।
  • रमेश मंडल पूर्व में साइबर ठगी के एक मामले में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या-15/2023 में जेल जा चुका है। इसके मोबाइल नंबरों पर विभिन्न राज्यों में कुल 26 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

???? छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:

  1. आबिद खाँ – पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना, गिरिडीह
  2. पु.नि. रामेश्वर भगत – थाना प्रभारी, साइबर थाना, गिरिडीह
  3. पु.नि. दिनेश कुमार – साइबर थाना, गिरिडीह
  4. पु.नि. चन्द्रनाथ उरांव – साइबर थाना, गिरिडीह
  5. स.अ.नि. गजेन्द्र कुमार – साइबर थाना, गिरिडीह
  6. आ. 63 कुँवर प्रताप सिंह – गिरिडीह
  7. आ. 26 राहुल कुमार – गिरिडीह
  8. पुलिस केन्द्र, गिरिडीह से प्राप्त अन्य सशस्त्र बल

 


February 17, 2026 | 248 Views
February 17, 2026 | 248 Views
February 17, 2026 | 248 Views
February 17, 2026 | 248 Views
February 17, 2026 | 248 Views
February 17, 2026 | 248 Views
February 17, 2026 | 248 Views
February 17, 2026 | 248 Views
February 17, 2026 | 248 Views
February 17, 2026 | 248 Views