रांची। कोडरमा से इंटर की परीक्षा देने रांची आई दो छात्राओं – चांदनी कुमारी और प्रीति कुमारी – के बैग से इयर बड्स (ईयर बर्ड) एवं नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना योगदा सत्संग उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर स्थित परीक्षा केंद्र की है।
बताया गया कि परीक्षा 17 फरवरी 2026 को द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित थी। इसी दौरान छात्राओं के बैग से इयर बड्स और नकदी गायब हो गई।
पीड़ित छात्राओं का कहना है कि विद्यालय परिसर एवं सभागार में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटना होना चिंताजनक है। इस संबंध में छात्राओं द्वारा को मौखिक सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या सामान की बरामदगी नहीं हो सकी है।
घटना के बाद कई अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रति नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि यदि प्रबंधन तत्परता दिखाए तो सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा किया जा सकता है।
इस घटना से अन्य छात्राओं में भी भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। अभिभावकों ने प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
गिरिडीह। पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ताराटॉड थाना क्षेत्र के बड़कीटाड़ से जबरदाहा जाने वाली पक्की सड़क के किनारे स्थित काजू बगान में कुछ साइबर अपराधी बैठकर फोन के माध्यम से लोगों से ठगी कर रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खाँ (साइबर थाना, गिरिडीह) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापामारी की गई, जहां से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या-05/2026, दिनांक-16.02.2026 दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे विभिन्न बैंकों के नाम से फर्जी APK फाइल भेजकर तथा स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर आम लोगों को झांसे में लेते थे और उनके खातों से अवैध रूप से राशि की निकासी करते थे।
???? गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:
आशीष मंडल (उम्र 27 वर्ष)
पिता – भेखलाल मंडल
ग्राम – नगर केश्वारी, थाना – सरिया, जिला – गिरिडीहरंजीत कुमार मंडल (उम्र 26 वर्ष)
पिता – बालकिशुन मंडल
ग्राम – नगर केश्वारी, थाना – सरिया, जिला – गिरिडीहरामेश्वर मंडल उर्फ रमेश मंडल (उम्र 29 वर्ष)
पिता – कैलाश मंडल
ग्राम – पंचनटाड़, थाना – अहिल्यापुर, जिला – गिरिडीह
???? बरामद सामान:
- मोबाइल फोन – 04
- सिम कार्ड – 05
???? आपराधिक इतिहास:
- रंजीत कुमार मंडल के मोबाइल नंबर पर तीन ऑनलाइन शिकायतें दर्ज पाई गई हैं (संख्या – 22710230035128, 23101220002128 एवं 32710230046848)।
- रमेश मंडल पूर्व में साइबर ठगी के एक मामले में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या-15/2023 में जेल जा चुका है। इसके मोबाइल नंबरों पर विभिन्न राज्यों में कुल 26 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।
???? छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:
- आबिद खाँ – पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना, गिरिडीह
- पु.नि. रामेश्वर भगत – थाना प्रभारी, साइबर थाना, गिरिडीह
- पु.नि. दिनेश कुमार – साइबर थाना, गिरिडीह
- पु.नि. चन्द्रनाथ उरांव – साइबर थाना, गिरिडीह
- स.अ.नि. गजेन्द्र कुमार – साइबर थाना, गिरिडीह
- आ. 63 कुँवर प्रताप सिंह – गिरिडीह
- आ. 26 राहुल कुमार – गिरिडीह
- पुलिस केन्द्र, गिरिडीह से प्राप्त अन्य सशस्त्र बल
सोनाहातू (रांची) सोनाहातू थाना क्षेत्र के डोमाडीह गांव से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बीते एक सप्ताह से लापता युवक हरीहर महतो (उम्र लगभग 25 वर्ष) का सिर कटा शव मंगलवार को कांची नदी से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरीहर महतो 31 जनवरी से घर से लापता था। परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसी बीच सोनाहातू पुलिस को कांची नदी में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नदी के एक गड्ढे से शव को बाहर निकलवाया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान हरीहर महतो के रूप में की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की बेरहमी से गला काटकर हत्या की गई है। हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सोनाहातू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस आसपास के गांवों में भी संदिग्धों की तलाश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छानबीन कर रही है।
इस जघन्य हत्या के बाद डोमाडीह गांव सहित पूरे सोनाहातू क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रांची। जिले के रातु थाना अंतर्गत 23 जनवरी 2026 को संध्या/रात्रि के समय रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोली सिमलिया स्थित एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल के निकट पीसीसी सड़क पर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान डेविड कुजूर, पिता – अल्बर्ट कुजूर, ग्राम – नागानगर, थाना – इटकी, जिला – गुमला के रूप में हुई है। मृतक नयाटोली सिमलिया में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य करता था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, रांची के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय, रांची के पर्यवेक्षण में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति अजय लिंडा को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में अजय लिंडा, उम्र 32 वर्ष, पिता – फागू लिंडा, ग्राम – नयाटोली सिमलिया, थाना – रातू, जिला – रांची ने अपना अपराध स्वीकार किया।
अजय लिंडा ने बताया कि डेविड कुजूर से उसकी मित्रता हो गई थी और दोनों साथ रहते, खाते-पीते थे। डेविड ने उससे 2000 रुपये उधार लिए थे, जिसे लौटाने में टालमटोल करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट की घटना भी हुई थी। इसका बदला लेने के उद्देश्य से उसने पूर्व नियोजित योजना के तहत दिनांक 23.01.2026 की शाम डेविड को शराब पिलाई और नशे की हालत में उसे सुनसान सड़क पर ले जाकर लकड़ी के पटरे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अजय लिंडा, उम्र – 32 वर्ष
पिता – फागू लिंडा
पता – ग्राम नयाटोली सिमलिया,थाना – रातू, जिला – रांची
जब्त सामानों का विवरण
- करीब तीन फीट लंबा लकड़ी का पटरा
- घटना के समय पहना गया हाफ पैंट एवं टी-शर्ट
छापामारी दल का विवरण
- अरविंद कुमार – पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), द्वितीय, रांची
- श्री राम नारायण सिंह – पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, रातू
- संतोष यादव – पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना
- अनुरंजन कुमार – पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना
- छोटू कुमार – पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना
- महेश प्रसाद कुशवाहा – पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना
- विनीत कुमार – पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना
- हवलदार चंद्रिका प्रसाद, आरक्षी ललित उरांव, आरक्षी बलकू महतो, आरक्षी उमेश महली, चालक आरक्षी अमित दास
कोडरमा । जिले के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कम में बुधवार अप० करीब 01.30 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डोमचांच थानान्तर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य सडक के रास्ते एक पिकअप वैन से अवैध अंग्रजी शराब की बडी खेप जाने वाली है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पु०अ०नि० अभिमन्यु पडिहारी, थाना प्रभारी, डोमचांच के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कोडरमा- गिरिडीह रोड में निरूपहाडी के पास सघन वाहन जॉच अभियान चलाया जाने लगा। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही एक पिकअप वैन के चालक पुलिस बलों को देखकर दूर में ही रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे वाहन को खडा कर भाग गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक को पकडने का प्रयास किया गया, किंतु दूरी अधिक रहने के कारण वह भागने में सफल हो गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पिकअप वैन की तलाशी ली गयी। जिस कम में पिकअप वाहन सं0 JH10CT 2907 के डाला में आलु के बोरों के बीच में छुपाकर रखा हुआ विभिन्न कंपनियों एवं विभिन्न मात्रा का 1258 बोतल (कुल 261.9 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा कुछ देर तक इंतजार करने के बाद भी वाहन के चालक, मालिक या अन्य कोई दावेदार नहीं आये और न ही कोई बैध कागजात उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बरामद अंग्रेजी शराब को पिकअप वाहन सहित जप्त किया गया। इस संबंध में डोमचांच थाना कांड सं० 12/26, दिनांक 28.01.2026 धारा 274/275 बी०एन०एस० एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उक्त अवैध शराब की आपूर्ति कहाँ से की गई थी, इसे कहाँ पहुँचाया जाना था तथा इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोगसंलिप्त हैं। नेटवर्क से जुडे अभियुक्तों का पता लगाकर गरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरूध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण, भंडारण अथवा परिवहन की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
बरामद/जप्तीः-
1. पिकअप वाहन पंजीयन सं० JH10CT 2907
2. अंग्रेजी शराब 1258 बोतल में कुल 261.9 लीटर अंग्रेजी शराब ।
छापामारी दलः-
1. पु०अ०नि० अभिमन्यु पडिहारी, थाना प्रभारी, डोमचांच थाना।
2. पु०अ०नि० प्रतीत टोप्नो, डोमचांच थाना।
3. सशस्त्र बल, डोमचांच थाना।
खूंटी । 7 जनवरी 2026 को जिले में खूँटी थानान्तर्गत ग्राम - जमुवादाग तालाब के समीप दंगल संगा पड़हा राजा सोमा मुण्डा की अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी । उक्त के संदर्भ में मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर खूँटी थाना काण्ड सं0 -03/2026, दिनांक-08/01/2026, धारा-103(1)/61(2)/3(5) बी0एन0एस0 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट विरूद्ध अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया । काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, खूँटी के द्वारा काण्ड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया । SIT द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में काण्ड में संलिप्त 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । पुनः SIT द्वारा काण्ड में संलिप्त घटना को अंजाम देने वाले दोनों शूटर एवं हत्या के साजिशकर्त्ता सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज दिनांक-28.01.26 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने-अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया है कि मृतक सोमा मुंडा द्वारा खूँटी जिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के जमीन की खरीद-बिर्की में बार-बार बाधा उत्पन्न करने से पूर्व में जेल भेजे गए जमीन कारोबारियों के साथ मिलकर षड़यंत्र के तहत सोमा मुंडा की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है । काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1. दानियल संगा उम्र करीब 44 वर्ष, पे0 स्व0 सुखराम संगा, ग्राम – मुण्डा चलागी, वर्तमान पता - हुटार चौक, थाना+जिला – खूँटी ।
2. सुमित दगल सांड,उम्र करीब 20 वर्ष पिता नामजन लोहरा, ग्राम – मुण्डा चलागी, थाना + जिला – खूँटी ।
3. मारकुस संगा उम्र करीब 20 वर्ष, पे0 फुलजेम्स संगा, ग्राम - मुण्डा, चलागी, थाना + जिला – खूँटी ।
4. रोशन मिचयाड़ी,उम्र करीब 25 वर्ष पिता स्व0 पीटर मिचयाड़ी, ग्राम – बिरहू, सरई टीकरा, थाना + जिला – खूँटी ।
5. संदीप खलखो, उम्र करीब 35 वर्ष पिता महेन्द्र खलखो, ग्राम – कपरिया, थाना + जिला – खूँटी ।
6. संतोष दगल सांड,उम्र करीब 32 वर्ष पिता नामजन लोहरा, ग्राम – मुण्डा चलागी, थाना + जिला – खूँटी ।
बरामदगी
1. घटना को कारित करने में प्रयुक्त देशी पिस्टल - 01 अदद
2. जिन्दा गोली - 04 अदद
3. घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल सही नंबर JH01AC2149 का बदला नंबर - JH01AC2141
4. TATA Tiago कार नं0 - JH01DR2462
5. रेकी में प्रयुक्त NS पल्सर मोटरसाईकिल नं0 - JH23B7599
6. घटना के वक्त पहना हुआ दोनों शूटर अभियुक्तों का जैकेट, हेलमेट, जुता - चप्पल इत्यादि ।
7. अभियुक्तों के पास से जप्त विभिन्न कम्पनी का कुल 07 अदद मोबाईल फोन ।
पलामू। पलामू पुलिस ने प्रेस रिलीज कर बताया कि 23 जनवरी 2026 को वादी सुजीत कुमार सिंह, पिता स्व० अकलेश सिंह, सा० कजरी, थाना पड़वा, जिला पलामू (वर्तमान में हिण्डालको कंपनी में कार्यरत) के लिखित आवेदन के आधार पर हिण्डालको कोल माइन्स एरिया से लोहे के पाइप, एंगल, चैनल, प्लास्टिक पाइप, कवर वाला तार, प्लास्टिक फ्लेंजा, लोहे के नट-बोल्ट आदि की चोरी किए जाने के संबंध में पड़वा थाना कांड संख्या–08/2026, धारा 303(2) बी०एन०एस० के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में प्राथमिक अभियुक्त मेदिनी सिंह उर्फ मेदिनी कुमार सिंह को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। अभियुक्त के घर के कमरे, बाथरूम एवं आंगन से भी चोरी का सामान बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बंद पड़ी माइन्स से सामान चोरी कर अपने घर में छुपाकर रखने तथा उसे बेचकर धन अर्जित करने की बात स्वीकार की है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. मेदिनी सिंह उर्फ मेदिनी कुमार सिंह, उम्र–29 वर्ष, पिता–राजमुनी सिंह पता–ग्राम कठौतिया, टोला–गड़ई, थाना–पड़वा, जिला–पलामू
जप्त सामान का विवरण
1. भी० प्वाइंट लोहे का 3 इंच पाइप, लंबाई लगभग 03 फीट – 08 पीस
2. ए०डी०पी० पाइप 3 इंच, लंबाई लगभग 40 फीट
3. कॉपर केबल वायर 2.5 एम०एम० – लगभग 15 मीटर
4. पी०वी०सी० बिजली वायर 10 एम०एम० – लगभग 50 मीटर
5. ए०डी०पी० पाइप 1 इंच, लंबाई लगभग 100 मीटर
6. एम०एस० लोहे का पाइप 6 इंच, लंबाई 03 फीट – 04 पीस
7. लोहे का एंगल 4 इंच, लंबाई 03 फीट – 06 पीस
8. ए०डी०पी० पाइप 6 इंच, लंबाई लगभग 1 फीट – 10 पीस
9. लोहे का एंगल पाइप, लंबाई 3 फीट – 04 पीस
10. 01 हेक्सा ब्लेड
छापामारी दल
1. पु०अ०नि० चिन्टू कुमार
2. स०अ०नि० अनुज कुमार तिवारी
3. स०अ०नि० राजेश कुमार शर्मा
4. सशस्त्र बल, पड़वा थाना
साहिबगंज । गुरुवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में सीडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ा रखो पंचायत भवन के समीप 19 जनवरी 2026 की रात करीब 8:00 बजे युवक संजू मडिया (पिता– दिलीप मडिया, निवासी– बड़ा रखो, थाना बोरियो, जिला साहिबगंज) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था।
घटना के आलोक में बोरियो थाना में कांड संख्या 2026, दिनांक 20.11.2017 के तहत भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साहिबगंज के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप हत्या कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया
अभियुक्त का नाम
घुमा किस्को (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता– स्वर्गीय लखी राम किस्को, निवासी– बड़ा रखो धमनी टोला, थाना बोरियो, जिला साहिबगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हथियार बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त
- एक नया देशी कट्टा
- एक जिंदा गोली
को भी बरामद किया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि हत्या पूर्व नियोजित थी।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस सफल कार्रवाई में बोरियो थाना की पुलिस टीम एवं सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छापेमारी दल में शामिल थे –
- पुलिस अवर निरीक्षक देव राय
- पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार
- पुलिस अवर निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर
- पुलिस अवर निरीक्षक विराम पांडे
- पुलिसकर्मी सुधीर कुमार तिवारी
सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान।
साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना अंतर्गत हबीपुर पाईप रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति ट्रेन में चोरी किए गए सामानों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के घर से चोरी का मोबाइल फोन, ईयर बड, पावर बैंक, घड़ी, चांदी के आभूषण एवं अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया। मौके पर नगमा परवीन पति अखिलेश भगत उम्र 26 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 07/26, दिनांक 19.01.2026 को धारा 317(4)/317(5)/ 112(2) /3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
बरामद सामानों में शामिल हैं:
विभिन्न कंपनियों के ईयर बड
मोबाइल फोन
पावर बैंक
चांदी की पायल, चेन, बिछिया, अंगूठी
चांदी का ब्रेसलेट, लॉकेट
अन्य कीमती संदिग्ध सामान
रांची। सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक सभागार में नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मगर क्षेत्र अंतर्गत रात्रि 09:00 बजे के आसपास पंडरा ओ०पी० अन्तर्गत पिस्का मोड़ तेल मिल गली स्थित राजधानी मान्या टावर के पास फायरिंग की घटना घटी थी। इसके बाद में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान एवं छापामारी शुरू किया गया। इस कम में ज्ञात हुआ कि उस दिन दोपहर 1 बजे करीब सुकरहुटू मनातु, कांके रिंग रोड का 03 एकड़ जमीन को लेकर वहाँ पर आकाश सिंह और विकास सिंह गुट के साथ दूसरे गुट के संजय पाण्डेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलू साव के बीच मारपीट की घटना घटी थी। इसके बाद शाम को पुनः दोनों पक्ष आपस में उसी विवादित जमीन और पैसा का लेन देन को लेकर आपस में मीटिंग करना चाहता है। इस पर दोनों पक्ष राजधानी मान्या टावर पिस्का मोड तेल मिल गली के पास मिलकर बात करने के लिए बोला। इसपर वहाँ पर पहले आकाश सिंह और विकास सिंह अपने साथियों के साथ तीन गाड़ी में 10-15 लोग आये। इसके कुछ देर बाद संजय पाण्डेय, रवि यादव, आशु साव उर्फ बबलू साव भी तीन गाड़ी में 10-12 लोग के साथ आये। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमीन और पैसा को लेकर बात होने लगा। इसी बात का लेकर दोनों पक्षों में बहसा-बहसी हुआ। इसी कम में संजय पाण्डेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलु साव के गुट के द्वारा आकाश सिंह और विकास सिंह पर फायरिंग शुरू कर दिया गया। इसके बाद वहाँ से संजय पाण्डेय, रवि यादव, आशु साव उर्फ बबलू साव अपना अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियों एवं अन्य वाहन में भाग गये। इस गोली बारी में आकाश सिंह के दाहिने बाहॅ में एक गोली, और विकाश सिंह को दो गोली छाती में और एक गोली बॉये बॉह में लगी। और उसी फायरिंग के दौरान दूसरे गुट के रवि यादव को बॉये हाथ में एक गोली और मुँह के सामने एक गली लगी है। आकाश सिंह और विकाश सिंह का रिम्स, रॉची में ईलाज चल रहा है। और रवि का ऑर्किड अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं। घटनास्थल से 07 खोखा जप्त किया गया है। इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। इस संबंध में सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) काण्ड सं0-23/26, दि0-18.01.2026, धारा-61 (2)/318(4)/109(1)/118(2)/351(2)/352/3(5) बी० एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफतार अभियुक्त का नाम पता
1. संजय पाण्डये उम्र 36 वर्ष पे० महिमा पाण्डेय सा०-सहदेव नगर, ओ०टी०सी० ग्राउण्ड राम मंदिर के पीछे, थाना-पंडरा ओ०पी०, रॉची।
2. आशु कुमार साहु उर्फ बबलु उम्र 28 वर्ष पे० शिवधन साहू पता-जाम टोली थाना-रातु।
3. जुबैर खान उर्फ अजू उम्र 26 वर्ष पे० अजाद खान सा०-जामुन टोली, थाना-रातु।
4. संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बाबु उम्र करीब 25 वर्ष पे० रवि साव सा0-आमड़ाझाड, रातु चट्टी, थाना-रातु ।
5. पप्पु साव उम्र 37वर्ष पे० गोपाल साव सा०-फेडस कॉलोनी, थाना-पंडरा।
6. रोहित पाण्डेय उम्र 31 वर्ष पे० ओम प्रकाश पाण्डेय, सा०-फेडस कॉलोनी शांति नगर, थाना-पंडरा ओ०पी० ।
बरामद सामानो सूची :-
1. एक देशी कट्टा लोडेड एक जिन्दा गोली
2. एक स्कॉर्पियों JH01FR-1001
3. फायरिंग किया हुआ खाली खोखा-7
4. तीन पिलेट
5. मोबाईल-08
गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहासः-
1. संजय पाण्डये उम्र 36 वर्ष पे० महिमा पाण्डेय सा०-सहदेव नगर, ओ०टी०सी० ग्राउण्ड राम मंदिर के पीछे, थाना-पंडरा ओ०पी०, रॉची।
(1) बरियातु थाना काण्ड सं0-314/10 धारा-387 भा०द०वि० ।
(2) माण्डर थाना काण्ड सं0-81/18 धारा-307/201/120बी/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट।
(3) सुखदेवनगर एस०टी० न0-216/19 धारा-302/120बी / 34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिाकरी / कर्मीः-
1. प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली।
2. सुनिल कुशवाह, पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर थाना।
3. रवि कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली थाना।
4. पु०अ०नि० सहावीर उरॉव, सुखदेवनगर थाना।
5. पु०अ०नि० गिरजा मोहन सिंह, सुखदेवनगर थाना।
6. पु०अ०नि० श्यामनाथ उरॉव, सुखदेवनगर थाना।
7. पु०अ०नि० मीनकेतन कुमार, कोतवाली, थाना।
8. पु०अ०नि० अनुज प्रसाद यादव, कोतवाली थाना।
9. अन्य पुलिस कर्मी।