FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
सुल्तानगंज EO कृष्ण भूषण हत्याकांड का मास्टरमाइंड रामाधीन यादव एनकाउंटर में ढेर
April 28, 2026 | 416 Views
सुल्तानगंज EO कृष्ण भूषण हत्याकांड का मास्टरमाइंड रामाधीन यादव एनकाउंटर में ढेर

भागलपुर/सुल्तानगंज: बिहार राज्य के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण की हत्या के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस चर्चित हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड रामाधीन यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामाधीन यादव इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस को उसके ठिकाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद बुधवार सुबह-सुबह उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की गई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम को देखते ही रामाधीन यादव ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और हुई मुठभेड़ में वह ढेर हो गया।

गौरतलब है कि कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण की हत्या के बाद पूरे सुल्तानगंज समेत भागलपुर जिले में सनसनी फैल गई थी। इस मामले को लेकर प्रशासन पर लगातार दबाव था कि मुख्य साजिशकर्ताओं को जल्द गिरफ्तार किया जाए। अब पुलिस की इस कार्रवाई को हत्याकांड में बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है।

हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से एनकाउंटर को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच तेज़ी से जारी है। मालूम हो की 28 अप्रैल शाम 4:00 बजे के आसपास टेंडर विवाद में कार्यपालक पदाधिकारी और सभापति को चेंबर में घूस कर गोली मार दी गई थी। 


April 28, 2026 | 417 Views
April 28, 2026 | 417 Views
April 28, 2026 | 417 Views
April 28, 2026 | 417 Views
April 28, 2026 | 417 Views
April 28, 2026 | 417 Views
April 28, 2026 | 417 Views
April 28, 2026 | 417 Views
April 28, 2026 | 417 Views
April 28, 2026 | 417 Views