FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
जगरनाथपुर मंदिर में सुरक्षा कर्मी की संदेहास्पद हत्या पर जनजाति सुरक्षा मंच का कड़ा विरोध
April 24, 2026 | 398 Views
 जगरनाथपुर मंदिर में सुरक्षा कर्मी की संदेहास्पद हत्या पर जनजाति सुरक्षा मंच का कड़ा विरोध

रांची । धुर्वा थाना अंतर्गत जगरनाथपुर मंदिर में सुरक्षा कर्मी बिरसा मुंडा की संदेहास्पद हत्या को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। मंच ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है।

मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने कहा कि राज्य में अब मंदिर और उनकी सुरक्षा में लगे कर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में अविलंब कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं, सन्नी टोप्पो ने कहा कि मंदिर समिति और प्रशासन को मिलकर पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा प्रदान करना चाहिए। साथ ही मंदिर प्रबंधन समिति को पीड़ित परिवार की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

मंच ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो जनजाति सुरक्षा मंच व्यापक जन प्रदर्शन करेगा। 


April 24, 2026 | 399 Views
April 24, 2026 | 399 Views
April 24, 2026 | 399 Views
April 24, 2026 | 399 Views
April 24, 2026 | 399 Views
April 24, 2026 | 399 Views
April 24, 2026 | 399 Views
April 24, 2026 | 399 Views
April 24, 2026 | 399 Views
April 24, 2026 | 399 Views