खेलो इंडिया यूथ गेम्स कबड्डी के लिए जिले की आरती कुमारी,ममता कुमारी का हुआ चयन

साहेबगंज-चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स, पंचकुला हरियाणा में कबड्डी के लिए जिले की आरती कुमारी एवं ममता कुमारी चयनित।चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स, पंचकुला हरियाणा में कबड्डी के लिए जिले की आरती कुमारी एवं ममता कुमारी चयनित हुई हैं।*
आपको बता दें कि खेलो इंडिया जैसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए पहली बार जिले से खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव जिले का नाम रोशन करने के लिए एवं खेलो इंडिया प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने कहा है हमारे जिले से ऐसे खिलाड़ियों का चयन होना गौरव की बात है।युवा मामले एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरियाणा (पंचकुला) में 3 जून से 13 जून तक आयोजित खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2021 के लिए झारखंड कबड्डी टीम में चयनित जिले की ममता कुमारी एवम आरती कुमारी खेल-कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा रांची में 20 मई 28 मई तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद आज रांची से राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकुला के लिए रवाना हुई।वही प्रशिक्षक योगेश प्रसाद यादव को एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए झारखंड एथलेटिक्स टीम का बतौर प्रशिक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है। जिले से चयनित आरती कुमारी, ममता एवम प्रशिक्षक योगेश उपायुक्त के अलावे उपविकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार,जिला खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार, ज़िला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार समेत जिले के अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामना दी।