FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, उड़ीसा के लिए जिले से 05 खिलाड़ी झारखंड में चयनित
October 7, 2025 | 485 Views
40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, उड़ीसा के लिए जिले से 05 खिलाड़ी झारखंड में चयनित

साहेबगंज। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,नई दिल्ली  एवं उड़ीसा एथलेटिक्स संघ द्वारा  आगामी 10 से 14 अक्टूबर तक  कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिले के 05 एथलीटों को  झारखंड राज्य  टीम में शामिल किया गया है।
 
खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, खेल निदेशालय झारखंड, रांची द्वारा 11 से 21 सितम्बर तक आयोजित विशेष कोचिंग कैंप एवं  22 से 24 सितम्बर तक झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड ,रांची द्वारा आयोजित 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विवेक यादव जेवलिन थ्रो में स्वर्ण, परमा हांसदा  मेडले रिले , संतोष मुर्मू किड्स जैवलिन में रजत पदक एवं एमानुएल किस्कू 80 मीटर हर्डल्स, हुस्नारा प्रवीण - लंबी कूद में कांस्य पदक के आधार पर जिले के एथलीटों  का चयन झारखंड टीम में किया गया है।

(बालक अंडर 14)
संतोष मुर्मू - ट्रायथलन ग्रुप ए.

(बालक अंडर 16)
एमानुएल किस्कू - 80 मीटर हर्डल्स, मिडले रिले,परमा हांसदा- लंबी कूद, पेंटाथलान, मिडले रिले

तीनों आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज  बालक अंडर 18 वर्ष 
विवेक यादव (सकरीगली) जेवलिन थ्रो

बालिका अंडर 20  हुस्नारा प्रवीण (बरहरवा) लंबी कूद 

झारखंड राज्य टीम कोच - योगेश यादव (आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज)

40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन एथलीटों को उपायुक्त  हेमंत सती, आई टी डी ए निदेशक संजय कुमार दास,अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
 
 


October 7, 2025 | 486 Views
October 7, 2025 | 486 Views
October 7, 2025 | 486 Views
October 7, 2025 | 486 Views
October 7, 2025 | 486 Views
October 7, 2025 | 486 Views
October 7, 2025 | 486 Views
October 7, 2025 | 486 Views
October 7, 2025 | 486 Views
October 7, 2025 | 486 Views