FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन | बरहेट झामुमो की बैठक में स्थानीय अधिकारी शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल | सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर जताया शोक कहा आपका जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद झारखंड में शोक की लहर झामुमो ने आगामी धरना प्रदर्शन किया स्थगित |
सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन
September 5, 2026 | 108 Views
सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के तत्वावधान में 3 से 5 सितंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए।

तीन दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, फुर्ती और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के साथ अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना की मिसाल पेश की। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

समापन समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ संजय कुमार ठाकुर, महाप्रबंधक (कल्याण), एन.के. झा, जेएसएसपीएस, आर.के. सिंह, महाप्रबंधक (एनआईएमसी), आदिल हुसैन, प्रबंधक (खेल), रामेश्वर मंडल एवं विनय कुमार, सदस्य सीसीएल कल्याण बोर्ड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने खिलाड़ियों के मेहनत, जुझारूपन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी विकसित करता है।

उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन अपने कर्मियों के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

फाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच

अंतिम दिन बैडमिंटन और टेबल टेनिस के पुरुष एवं महिला वर्ग में एकल, युगल और टीम स्पर्धाओं के निर्णायक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों के बीच प्रत्येक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शानदार रैलियों, सटीक स्मैश और बेहतरीन डिफेंस ने खेलप्रेमियों का खूब मनोरंजन किया।

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के सफल समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार हासिल करते ही खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

प्रतियोगिता की खास उपलब्धि यह रही कि विजेता खिलाड़ी आगामी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) अंतर-कंपनी खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। ये खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में सीसीएल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रमुख परिणाम

टेबल टेनिस महिला वर्ग

  • ओपन सिंगल्स: सुगंधा वर्मा (HQ) विजेता
  • ओपन डबल्स: जसप्रीत कौर कहलोन एवं सुगंधा वर्मा (HQ) विजेता
  • टीम चैंपियनशिप: सुगंधा वर्मा, जसप्रीत कौर कहलोन, अंशु मिश्रा, दिव्या चौहान एवं पूजा प्रसाद (HQ)

टेबल टेनिस पुरुष वर्ग

  • ओपन सिंगल्स: समरजीत कुमार (पिपरवार) विजेता
  • ओपन डबल्स: निशांत कुमार एवं अशलम शायर विजेता
  • टीम चैंपियनशिप: निशांत परमार, गौरव चुग, मयाशंकर, राहुल मधेसिया एवं सुनील कुमार (हजारीबाग)

टेबल टेनिस वेटरन्स

  • ओपन सिंगल्स: विंसेंट तिर्की (CRS बरकाकाना) विजेता
  • ओपन डबल्स: डॉ. अविनाश तिग्गा एवं पी.के. लायक विजेता

बैडमिंटन महिला वर्ग

  • ओपन सिंगल्स: मंजू देवी (CRS) विजेता
  • ओपन डबल्स: मालती कुमारी एवं मंजू देवी (CRS) विजेता
  • टीम चैंपियनशिप: मालती कुमारी, मंजू देवी, सुगन कुमारी, अंजू कुमारी (DEO) एवं अंजू कुमारी (Gen. Asst.)

बैडमिंटन पुरुष वर्ग

  • ओपन सिंगल्स: यश सती (ढोरी) विजेता
  • टीम चैंपियनशिप: अमित सिंह ग्वाल, अभय जैन, अभिषेक भारती, नितेश कुमार सिन्हा एवं विकास कुमार गुप्ता (HQ) विजेता

बैडमिंटन वेटरन्स

  • ओपन सिंगल्स: मोहन लाल सिंह (अमरपाली चंद्रगुप्त) विजेता
  • ओपन डबल्स: सुरेश के. विश्वकर्मा एवं अविनाश कुमार तिवारी विजेता

 


September 5, 2026 | 109 Views
September 5, 2026 | 109 Views
September 5, 2026 | 109 Views
September 5, 2026 | 109 Views
September 5, 2026 | 109 Views
September 5, 2026 | 109 Views
September 5, 2026 | 109 Views
September 5, 2026 | 109 Views
September 5, 2026 | 109 Views