FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
देश के विभिन्न शहरों में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल में राज्य से भागीदारी कर करेंगे जिले का नाम रौशन
November 12, 2025 | 353 Views
देश के विभिन्न शहरों में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल में राज्य से भागीदारी कर करेंगे जिले का नाम रौशन

साहेबगंज। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त  हेमंत सती द्वारा 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय एस.जी.एफ.आई. एथलेटिक्स एवं कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले साहेबगंज जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रोत्साहित किया गया।

उपायुक्त ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि - 

आप सभी खिलाड़ी जिले और राज्य के गौरव हैं। अनुशासन, लगन और आत्मविश्वास के साथ खेल में भाग लें, निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी।”

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी  दुर्गानंद झा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिले के खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ

पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा सिदो कान्हु स्टेडियम, साहेबगंज में संचालित आवासीय बालक/डे बोर्डिंग एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र एवं खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने “खेलो झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता” में शानदार प्रदर्शन किया।

एथलेटिक्स (बालक अंडर-14) में ओवरऑल चैंपियन
एथलेटिक्स (बालक अंडर-17) में ओवरऑल उपविजेता
कुश्ती (बालिका अंडर-14) में राज्य चैंपियन
कुश्ती (बालक अंडर-17) में राज्य उपविजेता बने थे।
राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जिले के चयनित खिलाड़ी

 एथलेटिक्स

अंडर-14 (इंदौर, मध्य प्रदेश | 1-4 दिसम्बर 2025)
संतोष मुर्मू (लॉन्ग जंप, रिले), आयुष कुमार (80 मी. हर्डल्स, रिले), विशाल कुमार (डिसकस), सन्नी कुमार (शॉट पुट)

राज्य टीम के मुख्य कोच: योगेश यादव

अंडर-17 (लखनऊ | 13-17 दिसम्बर 2025)
परमा हांसदा (100 मी., रिले), इमानुएल किस्कू (80 मी. हर्डल्स, रिले), पृथ्वी राज मंडल (जेवलिन), जमशेद अंसारी (5000 मी. वॉक), प्रेमचंद मुर्मू (हैमर थ्रो)

अंडर-19 (भिवानी, हरियाणा | 26-30 दिसम्बर 2025)
क्रांति कुमारी (क्रॉस कंट्री दौड़)

 कुश्ती


अंडर-14 (नई दिल्ली | दिसंबर 2025)
आर्या कुमारी, सीता कुमारी, सीमा हेंब्रम, छोटी कुमारी, काजल कुमारी, वैष्णवी कुमारी, प्रिंस कुमार

अंडर-17 (बलिया, उत्तर प्रदेश | दिसंबर 2025)
ऋषि कुमार, अंकुश कुमार, सोनू कुमार

अंडर-19 (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश | 30 नवम्बर – 5 दिसम्बर 2025)
राजू कुमार, नीरज कुमार

इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के कोच योगेश यादव एवं कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के कोच  प्रकाश सिंह बादल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 


November 12, 2025 | 354 Views
November 12, 2025 | 354 Views
November 12, 2025 | 354 Views
November 12, 2025 | 354 Views
November 12, 2025 | 354 Views
November 12, 2025 | 354 Views
November 12, 2025 | 354 Views
November 12, 2025 | 354 Views
November 12, 2025 | 354 Views
November 12, 2025 | 354 Views