FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता  में जिले के एथलीटों का प्रदर्शन, 02 स्वर्ण , 01 रजत एवं 02 कांस्य पदक जीता
September 23, 2025 | 385 Views
36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता  में जिले के एथलीटों का प्रदर्शन, 02 स्वर्ण , 01 रजत एवं 02 कांस्य पदक जीता

साहेबगंज। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में झारखंड एथलेटिक्स संघ,रांची के द्वारा आगामी 22 से 24 सितम्बर तक  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम,मोराबादी,रांची आयोजित हो रही तीन दिवसीय 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में  जिले के एथलीटों ने दूसरे दिन तक चमकदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 02 स्वर्ण,01 रजत एवं 02 कांस्य पदक समेत कुल 05 पदक जीता।

ज्ञातब्य हो इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों पश्चिम बंगाल,उड़ीसा,बिहार,असम, मिजोरम,सिक्किम,मणिपुर नागालैंड,,मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत मेजबान झारखंड की  टीम भाग ले रही है। जिसमें कुल 621  एथलीट भाग लें रहे हैं।प्रतियोगिता के दूसरे दिन तक दिन झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के एथलीटों ने  खेल विभाग के कोच  योगेश यादव, अशोक साहनी  के नेतृत्व में कुल 02 स्वर्ण 01 रजत पदक एवं 02 कांस्य पदक  समेत कुल 05 पदक जीत जिले का नाम रौशन किया।

स्वर्ण पदक
विवेक यादव - (साहेबगंज) - बालक अंडर 18  वर्ष - जेवलिन थ्रो 

नीरज यादव (साहेबगंज) - बालक अंडर 20  वर्ष - जेवलिन थ्रो 

रजत पदक


संतोष मुर्मू - बालक अंडर 14- किड्स जैवलिन -52. 
(आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज )

कांस्य पदक
हुस्न आरा प्रवीण (साहेबगंज) - बालिका अंडर 20 वर्ष - लंबी कूद 

 एमानुएल किस्कू - (आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र साहेबगंज) बालक अंडर 16 वर्ष - 80 मीटर हर्डल्स 

इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष समेत जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
 


September 23, 2025 | 386 Views
September 23, 2025 | 386 Views
September 23, 2025 | 386 Views
September 23, 2025 | 386 Views
September 23, 2025 | 386 Views
September 23, 2025 | 386 Views
September 23, 2025 | 386 Views
September 23, 2025 | 386 Views
September 23, 2025 | 386 Views
September 23, 2025 | 386 Views