FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सीएम से मिले खेल मंत्री एवं सचिव सौंपा आमंत्रण पत्र
October 22, 2025 | 365 Views
चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सीएम से मिले खेल मंत्री एवं सचिव सौंपा आमंत्रण पत्र

रांची। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के मंत्री  सुदिव्य कुमार, सचिव  मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर एवं  झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री मधुकांत पाठक ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 से 26 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाली चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर को संध्या 6 बजे से आयोजित होगा। खेल मंत्री ने रांची में आयोजित हो रहे सैफ सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों से संबंधित जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। 

 भव्य, शानदार और सफल आयोजन हो 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता आ रहा है । इसी कड़ी में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स  प्रतियोगिता का रांची में आयोजित होना पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। इसका भव्य, शानदार और सफल आयोजन हो ताकि खेलों के क्षेत्र में हमारे राज्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान स्थापित हो।
 


October 22, 2025 | 366 Views
October 22, 2025 | 366 Views
October 22, 2025 | 366 Views
October 22, 2025 | 366 Views
October 22, 2025 | 366 Views
October 22, 2025 | 366 Views
October 22, 2025 | 366 Views
October 22, 2025 | 366 Views
October 22, 2025 | 366 Views
October 22, 2025 | 366 Views