FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
मेरा युवा भारत साहेबगंज के द्वारा प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
October 9, 2025 | 392 Views
मेरा युवा भारत साहेबगंज के द्वारा प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

साहेबगंज। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार ,माय भारत (मेरा युवा भारत) साहिबगंज  के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में बोरियो और पतना प्रखंड में प्रतियोगिता  आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, उ.उ. वि.सोती चौकी पांगड़ों  बोरियो की प्रभारी प्राचार्य सुष्मिता सोरेन  , पतना प्रखंड के शिवपहाड़ पंचायत के वार्ड आग्नेयस टुडू  सगुड़ित दुर्गा तूरी और सोशल ऑडिट के सदस्य उपेंद्रनाथ साह उपस्थित रहे। 
प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में फुटबॉल,लंबी कूद और पुरुष का  400 मीटर दौड़ और महिलाओं का 200 मीटर दौड़,रस्सी कूद और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन  कराया गया ।

 अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल की शुरूआत किया गया । जिसमें अठगामा मांझी टोला,बड़तल्ला,सुगनिवासा,  और दलदली गांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया । फुटबॉल में AFC क्लब अठगामा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि छोटा अठ गामा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़(पुरुष) में सुनील टुडू प्रथम ,श्रीराम मुर्मू तृतीय और दनियाल सोरेन द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
लंबी कूद में सुनील टुडू प्रथम , राजेन सोरेन द्वितीय और शिव तूरी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

कबड्डी में सोफिया,सानिया नाउमी और काजल कुमारी ग्रुप ने भाग लिया जिसमें सोफिया ग्रुप ने प्रथम और सानिया ग्रुप द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।वही रस्सी कूद में नाजिमा खातून प्रथम,नैंसी कुमारी द्वितीय और सोनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में काजल कुमारी प्रथम ,फिजा खातून द्वितीय और रेहाना खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माई भारत के स्वयंसेवक चंदन कुमार और कौशर अंसारी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

 


October 9, 2025 | 393 Views
October 9, 2025 | 393 Views
October 9, 2025 | 393 Views
October 9, 2025 | 393 Views
October 9, 2025 | 393 Views
October 9, 2025 | 393 Views
October 9, 2025 | 393 Views
October 9, 2025 | 393 Views
October 9, 2025 | 393 Views
October 9, 2025 | 393 Views