FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
रांची पुलिस की पटना में छापेमारी, परीक्षा माफिया की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
April 20, 2026 | 261 Views
रांची पुलिस की पटना में छापेमारी, परीक्षा माफिया की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश

रांची :झारखंड उत्पाद सिपाही बहाली प्रश्नपत्र लीक साजिश मामले में फरार परीक्षा माफियाओं की तलाश में रांची पुलिस ने पटना में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस टीम ने बुद्धा कॉलोनी स्थित बाबा लॉज, बोरिंग रोड के एक अपार्टमेंट और मालसलामी इलाके में एक साथ दबिश दी। देर रात तक शहर के विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई जारी रही। छापेमारी के दौरान बाबा लॉज में ठहरे कुछ युवकों से पुलिस ने पूछताछ की, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। रांची पुलिस को मालसलामी निवासी अभिषेक उर्फ छोटू के पटना में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

*बाबा लॉज बना ठिकाना, रेड के दिन नर्सिंग कॉलेज में मौजूद था आरोपी*

जांच में सामने आया है कि अभिषेक छोटू का ठिकाना बाबा लॉज था। वहीं 11 अप्रैल की देर रात तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित एक निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में छापेमारी के दौरान वह और उसका सहयोगी सोनू मौके पर मौजूद थे। पुलिस की भनक लगते ही अभिषेक ने शोर मचाया, जिसके बाद कई माफिया मौके से फरार हो गए। उस कार्रवाई में पुलिस ने सात परीक्षा माफियाओं और 159 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें प्रश्नपत्र और उत्तर रटवाए जा रहे थे।

*अंतरराज्यीय गिरोह का मास्टरमाइंड है अतुल वत्स*

पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड जहानाबाद निवासी अतुल वत्स को माना जा रहा है, जो फिलहाल रांची जेल में बंद है। अभिषेक छोटू उसका करीबी सहयोगी है, जबकि सोनू उसका ड्राइवर बताया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रश्नपत्र लीक के लिए अतुल ने पटना सिटी के चुनचुन यादव से संपर्क किया था। चुनचुन को व्हाट्सएप के जरिए विकास नामक व्यक्ति ने प्रश्नपत्र भेजा था। चुनचुन यादव को रांची पुलिस पटना से गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि विकास अब भी फरार है।

*सरकारी कर्मचारी समेत कई आरोपी रडार पर*

पटना सिटी के अभिषेक सिन्हा, गया के गौरव, जहानाबाद के सोनू, मनीष, नवादा के कृष्णा और दानापुर के फिरोज समेत कई आरोपी पुलिस के रडार पर हैं। इनमें से कुछ आरोपी घटना के दिन रांची में मौजूद थे, हालांकि जांच के दौरान बरामद प्रश्नपत्र का मिलान मूल प्रश्नपत्र से नहीं हो पाया है, जिससे जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।

*पटना पुलिस भी करेगी कार्रवाई, अतुल वत्स को लेगी रिमांड पर*

अतुल वत्स के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी, दानापुर और एसके पुरी थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। दानापुर और बुद्धा कॉलोनी पुलिस पिछले छह साल से उसकी तलाश कर रही थी। आर्थिक अपराध इकाई भी उसकी तलाश में थी। अब पटना पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है।रांची पुलिस ने उसका पूरा आपराधिक इतिहास पटना पुलिस को सौंप दिया है। छापेमारी जारी, गिरफ्तारी की उम्मीद रांची पुलिस की टीमें अब भी पटना में सक्रिय हैं और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।


April 20, 2026 | 262 Views
April 20, 2026 | 262 Views
April 20, 2026 | 262 Views
April 20, 2026 | 262 Views
April 20, 2026 | 262 Views
April 20, 2026 | 262 Views
April 20, 2026 | 262 Views
April 20, 2026 | 262 Views
April 20, 2026 | 262 Views
April 20, 2026 | 262 Views