FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
अपहरण के प्रयास मामले में त्वरित कार्रवाई, 8 अपराधी गिरफ्तार, हथियार एवं वाहन बरामद
April 1, 2026 | 207 Views
अपहरण के प्रयास मामले में त्वरित कार्रवाई, 8 अपराधी गिरफ्तार, हथियार एवं वाहन बरामद

पलामू।  30 मार्च 2026 को भट्टी मोहल्ला के समीप सद्दाम कुरैशी एवं उसके सहयोगियों द्वारा आनंद कुमार रवि के अपहरण का प्रयास किया गया था। विरोध करने पर अपराधियों द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उक्त घटना के संबंध में शहर थाना कांड संख्या 116/26, दिनांक 31.03.2026, धारा191(2)/191(3)/190/352/109(1)/111/140(2)/62/3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सभी आरोपी एक काले रंग की स्कॉर्पियो (संख्या JH01 GJ 3950) से जिले से बाहर भागने की फिराक में हैं। सूचना के आलोक में पुलिस टीम द्वारा बिस्फोटा चौक स्थित रेलवे अंडरपास के समीप चेकनाका लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। दिनांक 31 मार्च 2026 की रात्रि करीब 10:45 बजे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया तथा उसमें सवार सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन एवं उक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी पाया गया है, जिनके विरुद्ध पूर्व में हत्या एवं रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्तता रही है। इस संबंध में शहर थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 01.04.2026, धारा 111/3(5) बी.एन.एस. एवं 25(1-8)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत एक और मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. सद्दाम कुरैशी, पिता- स्व० मासूक कुरैशी, निवासी- कसाई मोहल्ला
2. छोटू चंद्रवंशी, पिता- गोपाल चंद्रवंशी, निवासी- भट्टी मोहल्ला
3. सूरज चंद्रवंशी, पिता- स्व० बंसत चंद्रवंशी, निवासी- बेलवाठीका
4. रितेश चंद्रवंशी (उर्फ मामा), पिता- दिलीप राम, निवासी- पनेरी गली, कुंड मोहल्ला
5. वशीम अहमद (उर्फ बंटी कालिया), पिता- वकिल अहमद, निवासी- कसाई मोहल्ला, मुस्लिम नगर
6. वशीम अकरम, पिता- गुलाम रब्बानी, निवासी- कर्बला रोड, पहाड़ी मोहल्ला
7. रौशन चंद्रवंशी, पिता- लक्ष्मीनारायण राम, निवासी- भट्ठी मोहल्ला
8. किशु गुप्ता, पिता- रौशन गुप्ता, निवासी- भट्ठी मोहल्ला

बरामदगी का विवरण:

1. सद्दाम कुरैशी के पास से एक देशी– 9mm पिस्टल, मैगजीन में जिंदा गोली (9mm), एक रेडमी मोबाइल एवं काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन
2. वशीम अकरम के पास से एक देशी कट्टा एवं 2 जिंदा गोली (8mm KF)
3. रौशन चंद्रवंशी के पास से 3 जिंदा गोली (8mm KF)
4. रितेश चंद्रवंशी उर्फ मामा के पास से 3 जिंदा गोली (9mm)
5. वशीम अहमद उर्फ बंटी कालिया के पास से 3 जिंदा गोली (9mm), एक ब्लैकजोन मोबाइल एवं एक मोटोरोला मोबाइल
6. सूरज चंद्रवंशी के पास से 2 जिंदा गोली (9mm) एवं एक मोटोरोला मोबाइल

छापामारी दल:

1. ज्योति लाल रजवार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, शहर थाना, पलामू
2. चन्द्रशेखर यादव, पुलिस अवर निरीक्षक
3. मंटु कुमार, टीओपी-3 प्रभारी
4. राकेश कुमार सिंह (आरक्षी संख्या-1925)
5. रोहित कुमार (आरक्षी संख्या-2029)
6. अनिल पासवान (आरक्षी संख्या-1822)
7. अंचन राम (आरक्षी संख्या-926)
8. इशरार अहमद (आरक्षी संख्या-643)
9. सुर्यनाथ सिंह (आरक्षी संख्या-692)
10. प्रफुल्ल सिंह (सहायक आरक्षी संख्या-126)
11. जयंत दुबे (सहायक आरक्षी संख्या-196)

अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ हत्या व रंगदारी जैसे मामलों में पूर्व से केस दर्ज हैं।
 


April 1, 2026 | 208 Views
April 1, 2026 | 208 Views
April 1, 2026 | 208 Views
April 1, 2026 | 208 Views
April 1, 2026 | 208 Views
April 1, 2026 | 208 Views
April 1, 2026 | 208 Views
April 1, 2026 | 208 Views
April 1, 2026 | 208 Views
April 1, 2026 | 208 Views