FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
अंतर जिला बैटरी चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश पांच अभियुक्त गिरफ्तार
September 29, 2025 | 216 Views
अंतर जिला बैटरी चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश पांच अभियुक्त गिरफ्तार

रॉची । पुलिस के द्वारा अन्तर जिला बैट्री चोर गिरोह को उद्भेदन किया गया मामले ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि दिनांक-02/09/25 की रात्रि को सिकिदिरी थाना क्षेत्र के टाटी गाँव स्थित BSNL टावर के सोलर बैट्री दिनांक-12/09/25 की रात्रि सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद गाँय स्थित BSNL टावर के सोलर बैट्री, एंव 15/09/25 की रात्रि सिकिदिरी थाना क्षेत्र के टाटी स्थित सरकारी विध्यालय मे लगे सोलर बैट्री को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी। इस संदर्भ में सिकिदिरी थाना कांड सं0-31/2025 एवं 32/2025 तथा सिल्ली थाना कांड सं0-83/25 प्रतिवेदित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी के क्रम में घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1. मुनव्वर आलम 2. मो० जमाल 3. मो० हुसैन अंसारी 4. रितेश कुमार सभी रामगढ़ जिला के रहने वाले से पुछताछ किया गया तथा सभी ने चोरी करने के अपराध को स्वीकार किया। मो० जमाल अपने सहयोगी साथियो के साथ मिलकर चोरी की घटना के पूर्व रेकी किया करता था। फिर योजना बनाकर सामुहिक रूप से अलग अलग टीम बनाकर बैट्री चोरी करता था। जमाल चोरी की बैट्री को अगले ही दिन खपाने के लिए हजारीबाग के कबाड़ी दुकान संचालक फिरोज मलिक को बेच देता था। साथ ही बेचे हुए चोरी की बैट्री से मिले पैसे को वापस रामगढ़ आकर अपने गिरोह के सहयोगी साथी को बाँट देता था। यह गिरोह संगठित होकर निजी वाहन जैसे अरटिगा का प्रयोग करते थे ताकि आम लोगो को भनक न लगे। इस गिरोह के सदस्य पुर्व मे रामगढ़ जिला के रामगढ़ थाना, राजरप्पा थाना, पतरातु थाना एंव हजारीबाग जिला के कटकमसांडी थाना से चोरी, डकैती जैसे कांडो में जेल जा चुके है। यह गिरोह राजरप्पा थाना क्षेत्र से अंतिम बार दिंनाक-23/09/25 की रात्रि स्कुल मे लगे बैट्री को चोरी किए थे। गिरोह के सदस्यो के निशानदेही पर चोरी हुई बैट्री, घटना में प्रयुक्त दो वाहन, बैटरी को तौलने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन एवं घटनास्थल पर प्रयुक्त मोबाईल फोन जिससे अभियुक्तगण घटना के समय एक दुसरे से लगातार सम्पर्क में रहते थे को बरामद किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों के विरूद्ध छापेमारी जारी हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

1. मुनव्वर आलम पिता मो० मुन्तजीम आलम सा० सिरका थाना रामगढ़

2. मो० जमाल पिता मो० मिन्हाज सा० माईल थाना रजरप्पा

3. मो० हुसैन अंसारी पिता सनाउल्लाह अंसारी सा० मगनपुर थाना गोला

4. रितेश कुमार पिता स्व० अवधेश सिंह सा० सिरका थाना रामगढ़

5. फिरोज मलिक पिता सलाउद्दीन सा० मुहल्ला जीतपुर मलिक नगर मुरादनगर जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) वर्तमान में हजारीबाग

गिरफ्तार अपराधकर्मी मुनव्वर आलम का अपराधिक इतिहास

1. रजरप्पा थाना काण्ड सं0 140/24, दि०-21.08.24, धारा-331 (4)/305 भा०न्या०सं० 2. रजरप्पा थाना काण्ड सं0 141/24, दि०-22.08.24, धारा-303(2)/317(2)(4)/3(5) भा०न्या०सं०

3. पतरातु थाना काण्ड सं 203/19, दि0-04.08.19, धारा-379/411 भा०द०वि०

4. रामगढ़, थाना काण्ड सं 307/21, दि०-15.11.21, धारा-305/511/341/323/427 भा०द०वि०

गिरफ्तार अपराधकर्मी मो० जमाल का अपराधिक इतिहास

1. रजरप्पा थाना काण्ड सं० 75/11, धारा-457/380 भा०द०वि०

2. रजरप्पा थाना काण्ड सं० 160/20, धारा-379/411 भा०द०वि०

3. रजरप्पा थाना काण्ड सं0 140/24, दि०-21.08.24, धारा-331 (4)/305 भा०न्या०सं०

4. रजरप्पा थाना काण्ड सं0 141/24, दि०-22.08.24, धारा-303(2)/317(2)(4)/3(5) भा०न्या०सं०

5. रजरप्पा थाना काण्ड सं0 186/24, धारा-331 (4)/305 भा०न्या०सं०

6. कटकमसांडी थाना काण्ड सं0 250/24, धारा-303 (2) भा०न्या०सं०

बरामदगी एवं जप्त सामानों का विवरण :-

1. चोरी हुए बैटरी के कनेक्टर

2. बैटरी को तौलने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन,

3. घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का अर्टिगा कार जिसका रजि० सं० JH24M0242

4. एक सिल्वर रंग की मारूति सुजुकी A star कार जिसका रजि० सं०. JH05AE6438

5. चोरी किया हुआ बैट्री तथा

6. गिरफ्तार अभियुक्तगण के मोबाईल

छापामारी दल के सदस्य

1. अनुज उराँव, पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली, राँची।

2. सचिन कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी, सिकिदिरी थाना, राँची।

3. दिनेश ठाकुर, थाना प्रभारी सिल्ली थाना, राँची।

4. बरूण कुमार हजाम, पु०अ०नि० सिकिदिरी थाना, राँची।

5. रवि कुमार वर्मा, पु०अ०नि० सिकिदिरी थाना, राँची।

6. बाबुलाल टुडु, सा०अ०नि० सिकिदिरी थाना, राँची।

7. सुधीर कुमार सिंह, पु०अ०नि०, सिकिदिरी थाना, राँची।

9. रिजर्व गार्ड सिकिदिरी थाना, राँची।

8. युद्धिष्ठिर महतो, स०अ०नि० सिल्ली थाना, राँची।


September 29, 2025 | 217 Views
September 29, 2025 | 217 Views
September 29, 2025 | 217 Views
September 29, 2025 | 217 Views
September 29, 2025 | 217 Views
September 29, 2025 | 217 Views
September 29, 2025 | 217 Views
September 29, 2025 | 217 Views
September 29, 2025 | 217 Views
September 29, 2025 | 217 Views