FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
इंस्टाग्राम में रिल बनाने का मामला,बाप बेटे ने मिलकर नाबालिक लड़की को मौत का घाट उतारा दोनों गिरफ्तार
April 6, 2026 | 255 Views
इंस्टाग्राम में रिल बनाने का मामला,बाप बेटे ने मिलकर नाबालिक लड़की को मौत का घाट उतारा दोनों गिरफ्तार

रांची। जिले के रातु थाना अंतर्गत दिनांक-02.04.2026 को रात्रि करीब 10:30 बजे ग्राम-झखड़ाटांड में सुबोध पाठक के घर पर ग्रामीणों द्वारा उसके घर में विगत 8 वर्षों से रह रही लड़की के लापता होने का आरोप लगाकर हंगामा किया गया। इस संबंध में रातू थाना संहा सं०-34, दिनांक-02.04.2026 दर्ज करते हुए रातु थाना के द्वारा जांच प्रारंभ की गई तथा लापता लड़की का पता बिहार औरंगाबाद भेज कर करवाया गया । सुबोध पाठक के घर पर FSLटीम द्वारा भी जांच किया गया परंतु कुछ भी पता नहीं चलने पर नाबालिक लड़की के लापता रहने से संबंधित रातू थाना कांड संख्या- 111/26, दिनांक-03.04.26, धारा-140 (3) BNS दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया ।

उक्त घटना की महत्ता एवं गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय, राँची के नेतृत्व में टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। गठित टीम के द्वारा सत्यापन एवं अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तकनीकी साक्ष्य, टोल प्लाज़ा के फोटोग्राफ के आधार पर पूछताछ से सुबोध पाठक तथा उनके पुत्र राहुल पाठक द्वारा लड़की (नाबालिक) की हत्या कर देने की बात स्वीकार की तथा एंबुलेंस संख्या JH-01-AA-1245 से गया ले जाकर दाह संस्कार कर देने की बात बताई गई । तदनुसार एंबुलेंस संख्या JH-01-AA-1245 को जप्त किया गया है। एंबुलेंस चालक पिंटू कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि सुबोध पाठक बताएं कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री का मृत्यु हो गया है उसे गया में दाह संस्कार करना है तो इसके द्वारा पंहुचा दिया गया था। पुछ-ताछ में सुबोध पाठक एवं राहुल पाठक द्वारा बताया गया कि मृतका इंस्टाग्राम के माध्यम से राहुल पाठक के साला के संपर्क में थी तथा इंस्टाग्राम पर दोस्ती काफी बढ़ी हुई थी। इसी लोक-लाज के कारण हत्या करना बताया गया। प्राप्त साक्ष्य के आलोक में राहुल पाठक तथा सुबोध पाठक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-

1 सुबोध पाठक

2- राहुल पाठक, पिता- सुबोध पाठक, ग्राम दोनो सा०- ग्रा०-झखराटांड़, रातु ।

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-

1. एंबुलेंस संख्या JH-01-AA-1245,

2. मोबाईल फोन-02,

छापेमारी दल के सदस्य :-

1. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी आदिकांत महतो

2.पु०अ०नि०- महेश प्रसाद कुशवाहा

3. पु०अ०नि०- संतोष यादव

4. पु०अ०नि०- अनुरंजन कुमार

5. पु०अ०नि०- छोटू कुमार

6. पु०अ०नि०- विशेश्वर कुमार

7. रातू थाना रिजर्व गार्ड 


April 6, 2026 | 256 Views
April 6, 2026 | 256 Views
April 6, 2026 | 256 Views
April 6, 2026 | 256 Views
April 6, 2026 | 256 Views
April 6, 2026 | 256 Views
April 6, 2026 | 256 Views
April 6, 2026 | 256 Views
April 6, 2026 | 256 Views
April 6, 2026 | 256 Views