FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: BJP नेता के भांजे के हत्यारे सोनू यादव का एनकाउंटर
May 2, 2026 | 288 Views
बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: BJP नेता के भांजे के हत्यारे सोनू यादव का एनकाउंटर

सीवान: बिहार पुलिस अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। रविवार अहले सुबह सीवान जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व भाजपा एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया।

बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पुलिस लगातार मुख्य आरोपी सोनू यादव की तलाश में जुटी थी।

रविवार सुबह पुलिस को आरोपी के ठिकाने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

इस एनकाउंटर के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


May 2, 2026 | 289 Views
May 2, 2026 | 289 Views
May 2, 2026 | 289 Views
May 2, 2026 | 289 Views
May 2, 2026 | 289 Views
May 2, 2026 | 289 Views
May 2, 2026 | 289 Views
May 2, 2026 | 289 Views
May 2, 2026 | 289 Views
May 2, 2026 | 289 Views