FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
ब्राउन शुगर का क्रय विक्रय करते एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
September 13, 2025 | 331 Views
ब्राउन शुगर का क्रय विक्रय करते एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाकुड़ । पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को गुप्त सूचना मिली कि मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीड़ी श्रमिक, अस्पताल पाकुड़ में एक व्यक्ति मादक पदार्थ (ब्राउन सुगर) का क्रय विक्रय तथा सेवन कर रहे है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के द्वारा  शंभु शरण दत्त प्रभारी अंचल निरीक्षक पाकुड़ (दण्डाधिकारी) के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, छापामारी दल के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम- मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीड़ी श्रमिक अस्पताल, पाकुड़ में छापामारी किया गया, छापामारी के क्रम में जर्जर बीड़ी श्रमिक अस्पताल, पाकुड़ में मादक पदार्थ का बिक्री कर रहे एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़ कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का विधिवत् तलाशी लेने पर उसके पास से 11 (ग्यारह) पुड़िया ब्राउन सुगर वजन करीब 2.28 ग्राम एवं एक अपाची मोटरसाईकिल विधिवत् जप्त किया गया तथा पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के क्रम में अपने अन्य सहयोगियों सलिप्तता की बात को स्वीकार किया है, जिसके विरुध छापामारी जारी है।

*उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पाकुड़ नगर थाना कांड सं0-227/2025 दि0- 25/08/2025 में आलम शेख उम्र 22 वर्ष पे0- स्व० फैजुल शेख, सा०- बड़ी अलीगंज, पाकुड़ को मादक पदार्थ (ब्राउन सुगर) के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, उक्त काण्ड में भी गिफ्तार अभियुक्त की संलिप्तता बतायी गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पाकुड़ नगर थाना कांड सं0-245/2025 दि0- 12/09/2025 धारा- 21 (a)/22 (a) N.D.P.S Act 1985 दर्ज किया गया है।*

*गिरफतार व्यक्ति का नाम*

मिन्टु शेख उम्र करीब- 28 वर्ष पिता- समाउन हाजी सा- किताझोर थाना- नगर, जिला- पाकुड

बरामद समानो की विवरणी-

1. ग्यारह (11) पुड़िया ब्राउन सुगर पुड़िया सहित वजन करीब 2.28 ग्राम

2. एक अपाची मोटरसाईकिल पंजी0- JH16D 7014 |

छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मी -

1. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी बबलू कुमार, नगर थाना, पाकुड़

2.  शंभु शरण दत्त प्रभारी अंचल निरीक्षक पाकुड़ (दण्डाधिकारी)।

3. पु०अ०नि०, दिलीप बास्की

4. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार

5. आरक्षी / 211 कुन्दन कुमार,

6. आरक्षी/ 229 अंकित कुमार

7. आरक्षी/182 गंगा सागर

तीनों टाईगर मोबाईल जवान पाकुड़


September 13, 2025 | 332 Views
September 13, 2025 | 332 Views
September 13, 2025 | 332 Views
September 13, 2025 | 332 Views
September 13, 2025 | 332 Views
September 13, 2025 | 332 Views
September 13, 2025 | 332 Views
September 13, 2025 | 332 Views
September 13, 2025 | 332 Views
September 13, 2025 | 332 Views