FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | मिथुन मनहास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन
August 14, 2022 | 399 Views
आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन

साहेबगंज - आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार के निर्देशानुसार देश के सभी राज्य,जिले, प्रखंड, पंचायत सर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।* *★साहिबगंज जिला अंतर्गत भी आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आज पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग तथा जिला प्रशासन के समन्यवय से जिले की साक्षरता चौक से लोहंडा होते हुए क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।* *★जहां उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार,जिला सामान्य साखा पदाधिकारी सह जनसंपर्क पदाधिकारी सविता सिंह एवं जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री दौड़ को रवाना किया गया।* दौड़ प्रारंभ होने से पूर्व उप विकास आयुक्त श्री बरदियार ने धावकों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी हौसला अफजाई की यह 06 किलोमीटर *क्रॉस कंट्री दौड़* पुरूष वर्ग के लिए साक्षरता चौक से प्रारम्भ होकर लोहंडा तक एवं पुनः वापस होकर समाहरणालय होते हुए सिदो कान्हु स्टेडियम में समाप्त हुई। *■दौड़ का परिणाम* इस क्रॉस कंट्री दौड़ में कुल 31 धावकों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम - बिपिन कुमार-23 मिनट 15 सेकेंड द्वितीय - अमन कुमार पंडित 23 मिनट 31 सेकेंड तृतीय - दिवान हेंब्रम 23 मिनट 59 सेकेंड चतुर्थ - रतन कुमार-24 मिनट 37 सेकेंड पंचम - आदित्य कुमार 25 मिनट छठा - सुसांत सोरेन -25 मिनट 11 सेकेंड सातवा - मनोज हेंब्रम-25 मिनट 26 सेकेंड अठवा - नीतीश कुमार-25 मिनट 31 सेकेंड नवम - भुवन कुमार मंडल -25 मिनट 37 सेकेंड दशम - मनोज मालतो -26 मिनट 19 सेकेंड ने प्रथम 10 स्थान हासिल किया। इन सभी कुल 10 प्रतिभागियों को 15 अगस्त को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे जे0सी0ए0 सदस्य चंद्रेश्वर सिन्हा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक योगेश यादव, अशोक साहनी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार, खेल शिक्षक वीरेंद्र कुमार समेत अन्य का सहयोग सराहनीय रहा।

August 14, 2022 | 400 Views
August 14, 2022 | 400 Views
August 14, 2022 | 400 Views
August 14, 2022 | 400 Views
August 14, 2022 | 400 Views
August 14, 2022 | 400 Views
August 14, 2022 | 400 Views
August 14, 2022 | 400 Views
August 14, 2022 | 400 Views
August 14, 2022 | 400 Views