FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के सामान के साथ एक महिला गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद
January 19, 2026 | 310 Views
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के सामान के साथ एक महिला गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना अंतर्गत हबीपुर पाईप रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति ट्रेन में चोरी किए गए सामानों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के घर से चोरी का मोबाइल फोन, ईयर बड, पावर बैंक, घड़ी, चांदी के आभूषण एवं अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया। मौके पर नगमा परवीन पति अखिलेश भगत उम्र 26 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 07/26, दिनांक 19.01.2026 को धारा 317(4)/317(5)/ 112(2) /3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

बरामद सामानों में शामिल हैं:

विभिन्न कंपनियों के ईयर बड
मोबाइल फोन
पावर बैंक
चांदी की पायल, चेन, बिछिया, अंगूठी
चांदी का ब्रेसलेट, लॉकेट
अन्य कीमती संदिग्ध सामान

 


January 19, 2026 | 311 Views
January 19, 2026 | 311 Views
January 19, 2026 | 311 Views
January 19, 2026 | 311 Views
January 19, 2026 | 311 Views
January 19, 2026 | 311 Views
January 19, 2026 | 311 Views
January 19, 2026 | 311 Views
January 19, 2026 | 311 Views
January 19, 2026 | 311 Views