FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
मांडर सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, 8 घंटे के भीतर 9 अभियुक्त गिरफ्तार
June 7, 2026 | 262 Views
मांडर सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, 8 घंटे के भीतर 9 अभियुक्त गिरफ्तार

रांची: मांडर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को ग्राम कर्रो की एक महिला के लिखित आवेदन के आधार पर मांडर थाना कांड संख्या 58/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने मांडर, चान्हो एवं बेड़ो थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप घटना में संलिप्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय जांच एवं उपचार के लिए रांची सदर अस्पताल भेजा। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त 

  • आयुष उरांव (22 वर्ष)
  • पापड़ मुंडा उर्फ प्रकाश मुंडा (19 वर्ष)
  • रामलुस कुजूर (23 वर्ष)
  • रंजीत उरांव (24 वर्ष)
  • उमेश भगत (23 वर्ष)
  • दीपक उरांव (19 वर्ष)
  • राम उरांव (19 वर्ष)
  • विकास उरांव (23 वर्ष)

इसके अलावा एक 15 वर्षीय विधि-विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।

 


June 7, 2026 | 263 Views
June 7, 2026 | 263 Views
June 7, 2026 | 263 Views
June 7, 2026 | 263 Views
June 7, 2026 | 263 Views
June 7, 2026 | 263 Views
June 7, 2026 | 263 Views
June 7, 2026 | 263 Views
June 7, 2026 | 263 Views
June 7, 2026 | 263 Views