FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
आलु के बोरों में शराब की बोतल, पुलिस ने पिकअप वैन सहित शराब को किया जब्त
January 28, 2026 | 232 Views
 आलु के बोरों में शराब की बोतल, पुलिस ने पिकअप वैन सहित शराब को किया जब्त

कोडरमा ।  जिले के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कम में बुधवार अप० करीब 01.30 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डोमचांच थानान्तर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य सडक के रास्ते एक पिकअप वैन से अवैध अंग्रजी शराब की बडी खेप जाने वाली है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पु०अ०नि० अभिमन्यु पडिहारी, थाना प्रभारी, डोमचांच के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कोडरमा- गिरिडीह रोड में निरूपहाडी के पास सघन वाहन जॉच अभियान चलाया जाने लगा। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही एक पिकअप वैन के चालक पुलिस बलों को देखकर दूर में ही रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे वाहन को खडा कर भाग गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक को पकडने का प्रयास किया गया, किंतु दूरी अधिक रहने के कारण वह भागने में सफल हो गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पिकअप वैन की तलाशी ली गयी। जिस कम में पिकअप वाहन सं0 JH10CT 2907 के डाला में आलु के बोरों के बीच में छुपाकर रखा हुआ विभिन्न कंपनियों एवं विभिन्न मात्रा का 1258 बोतल (कुल 261.9 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा कुछ देर तक इंतजार करने के बाद भी वाहन के चालक, मालिक या अन्य कोई दावेदार नहीं आये और न ही कोई बैध कागजात उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बरामद अंग्रेजी शराब को पिकअप वाहन सहित जप्त किया गया। इस संबंध में डोमचांच थाना कांड सं० 12/26, दिनांक 28.01.2026 धारा 274/275 बी०एन०एस० एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उक्त अवैध शराब की आपूर्ति कहाँ से की गई थी, इसे कहाँ पहुँचाया जाना था तथा इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोगसंलिप्त हैं। नेटवर्क से जुडे अभियुक्तों का पता लगाकर गरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक  ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरूध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण, भंडारण अथवा परिवहन की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

बरामद/जप्तीः-

1. पिकअप वाहन पंजीयन सं० JH10CT 2907

2. अंग्रेजी शराब 1258 बोतल में कुल 261.9 लीटर अंग्रेजी शराब ।

छापामारी दलः-

1. पु०अ०नि० अभिमन्यु पडिहारी, थाना प्रभारी, डोमचांच थाना।

2. पु०अ०नि० प्रतीत टोप्नो, डोमचांच थाना।

3. सशस्त्र बल, डोमचांच थाना।


January 28, 2026 | 233 Views
January 28, 2026 | 233 Views
January 28, 2026 | 233 Views
January 28, 2026 | 233 Views
January 28, 2026 | 233 Views
January 28, 2026 | 233 Views
January 28, 2026 | 233 Views
January 28, 2026 | 233 Views
January 28, 2026 | 233 Views
January 28, 2026 | 233 Views