FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
सोनाहातु पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 12 बैल मुक्त
September 27, 2025 | 1188 Views
सोनाहातु पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 12 बैल मुक्त

सोनाहातु।  थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती बरतते हुए पुलिस ने शुक्रवार को एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के कोटाब गांव के समीप पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए पश्चिम बंगाल के झालदा निवासी मो. शेख जमाल को 12 बैलों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम पुलिस ने तेंतला पंचायत क्षेत्र में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान मवेशियों से भरा एक जत्था पकड़ा गया, जिसे अवैध रूप से तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 12 मवेशियों को कब्जे में ले लिया और तस्कर को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

सोनाहातु थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई पशु क्रूरता अधिनियम और गोवंश संरक्षण कानून के तहत की गई है। लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह अब तक की एक और सफल कार्रवाई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मवेशी तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

ग्रामीणों की वर्षों से चली आ रही शिकायतों के बाद पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सोनाहातु क्षेत्र लंबे समय से मवेशी तस्करी का रूट बन चुका है, जहां से सैकड़ों मवेशियों को रोजाना पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है। पहले इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन अब पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करी पर लगाम लगती है या यह अवैध कारोबार यूं ही जारी रहेगा।


September 27, 2025 | 1189 Views
September 27, 2025 | 1189 Views
September 27, 2025 | 1189 Views
September 27, 2025 | 1189 Views
September 27, 2025 | 1189 Views
September 27, 2025 | 1189 Views
September 27, 2025 | 1189 Views
September 27, 2025 | 1189 Views
September 27, 2025 | 1189 Views
September 27, 2025 | 1189 Views