FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन | बरहेट झामुमो की बैठक में स्थानीय अधिकारी शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल | सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर जताया शोक कहा आपका जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद झारखंड में शोक की लहर झामुमो ने आगामी धरना प्रदर्शन किया स्थगित |
जमीन विवाद,दो गुटों के बीच गोलीबारी,कई घायल,6 अभियुक्त गिरफ़्तार, सिटी एसपी ने की प्रेस वार्ता
January 19, 2026 | 277 Views
जमीन विवाद,दो गुटों के बीच गोलीबारी,कई घायल,6 अभियुक्त गिरफ़्तार, सिटी एसपी ने की प्रेस वार्ता

रांची। सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक सभागार में  नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि  मगर क्षेत्र अंतर्गत रात्रि 09:00 बजे के आसपास पंडरा ओ०पी० अन्तर्गत पिस्का मोड़ तेल मिल गली   स्थित राजधानी मान्या टावर के पास फायरिंग की घटना घटी थी। इसके बाद में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान एवं छापामारी शुरू किया गया। इस कम में ज्ञात हुआ कि उस दिन दोपहर 1 बजे करीब सुकरहुटू मनातु, कांके रिंग रोड का 03 एकड़ जमीन को लेकर वहाँ पर आकाश सिंह और विकास सिंह गुट के साथ दूसरे गुट के संजय पाण्डेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलू साव के बीच मारपीट की घटना घटी थी। इसके बाद शाम को पुनः दोनों पक्ष आपस में उसी विवादित जमीन और पैसा का लेन देन को लेकर आपस में मीटिंग करना चाहता है। इस पर दोनों पक्ष राजधानी मान्या टावर पिस्का मोड तेल मिल गली के पास मिलकर बात करने के लिए बोला। इसपर वहाँ पर पहले आकाश सिंह और विकास सिंह अपने साथियों के साथ तीन गाड़ी में 10-15 लोग आये। इसके कुछ देर बाद संजय पाण्डेय, रवि यादव, आशु साव उर्फ बबलू साव भी तीन गाड़ी में 10-12 लोग के साथ आये। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमीन और पैसा को लेकर बात होने लगा। इसी बात का लेकर दोनों पक्षों में बहसा-बहसी हुआ। इसी कम में संजय पाण्डेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलु साव के गुट के द्वारा आकाश सिंह और विकास सिंह पर फायरिंग शुरू कर दिया गया। इसके बाद वहाँ से संजय पाण्डेय, रवि यादव, आशु साव उर्फ बबलू साव अपना अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियों एवं अन्य वाहन में भाग गये। इस गोली बारी में आकाश सिंह के दाहिने बाहॅ में एक गोली, और विकाश सिंह को दो गोली छाती में और एक गोली बॉये बॉह में लगी। और उसी फायरिंग के दौरान दूसरे गुट के रवि यादव को बॉये हाथ में एक गोली और मुँह के सामने एक गली लगी है। आकाश सिंह और विकाश सिंह का रिम्स, रॉची में ईलाज चल रहा है। और रवि का ऑर्किड अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं। घटनास्थल से 07 खोखा जप्त किया गया है। इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्‌तारी का प्रयास जारी है। इस संबंध में सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) काण्ड सं0-23/26, दि0-18.01.2026, धारा-61 (2)/318(4)/109(1)/118(2)/351(2)/352/3(5) बी० एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफतार अभियुक्त का नाम पता

1. संजय पाण्डये उम्र 36 वर्ष पे० महिमा पाण्डेय सा०-सहदेव नगर, ओ०टी०सी० ग्राउण्ड राम मंदिर के पीछे, थाना-पंडरा ओ०पी०, रॉची।

2. आशु कुमार साहु उर्फ बबलु उम्र 28 वर्ष पे० शिवधन साहू पता-जाम टोली थाना-रातु।

3. जुबैर खान उर्फ अजू उम्र 26 वर्ष पे० अजाद खान सा०-जामुन टोली, थाना-रातु।

4. संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बाबु उम्र करीब 25 वर्ष पे० रवि साव सा0-आमड़ाझाड, रातु चट्टी, थाना-रातु ।

5. पप्पु साव उम्र 37वर्ष पे० गोपाल साव सा०-फेडस कॉलोनी, थाना-पंडरा।

6. रोहित पाण्डेय उम्र 31 वर्ष पे० ओम प्रकाश पाण्डेय, सा०-फेडस कॉलोनी शांति नगर, थाना-पंडरा ओ०पी० ।
बरामद सामानो सूची :-

1. एक देशी कट्टा लोडेड एक जिन्दा गोली

2. एक स्कॉर्पियों JH01FR-1001

3. फायरिंग किया हुआ खाली खोखा-7

4. तीन पिलेट

5. मोबाईल-08

गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहासः-

1. संजय पाण्डये उम्र 36 वर्ष पे० महिमा पाण्डेय सा०-सहदेव नगर, ओ०टी०सी० ग्राउण्ड राम मंदिर के पीछे, थाना-पंडरा ओ०पी०, रॉची।

(1) बरियातु थाना काण्ड सं0-314/10 धारा-387 भा०द०वि० ।

(2) माण्डर थाना काण्ड सं0-81/18 धारा-307/201/120बी/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट।

(3) सुखदेवनगर एस०टी० न0-216/19 धारा-302/120बी / 34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिाकरी / कर्मीः-

1.  प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली।

2. सुनिल कुशवाह, पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर थाना।

3. रवि कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली थाना।

4. पु०अ०नि० सहावीर उरॉव, सुखदेवनगर थाना।

5. पु०अ०नि० गिरजा मोहन सिंह, सुखदेवनगर थाना।

6. पु०अ०नि० श्यामनाथ उरॉव, सुखदेवनगर थाना।

7. पु०अ०नि० मीनकेतन कुमार, कोतवाली, थाना।

8. पु०अ०नि० अनुज प्रसाद यादव, कोतवाली थाना।

9. अन्य पुलिस कर्मी।


January 19, 2026 | 278 Views
January 19, 2026 | 278 Views
January 19, 2026 | 278 Views
January 19, 2026 | 278 Views
January 19, 2026 | 278 Views
January 19, 2026 | 278 Views
January 19, 2026 | 278 Views
January 19, 2026 | 278 Views
January 19, 2026 | 278 Views
January 19, 2026 | 278 Views