FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
सोना-चाँदी सफाई के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2025 | 371 Views
सोना-चाँदी सफाई के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

पलामू। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के फलस्वरूप, जिला पुलिस द्वारा सोना-चाँदी साफ करने के नाम पर महिलाओं से गहने चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके कब्जे से मोटरसाइकिल, गहना बनाने के डाईस व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

दिनांक 05 अक्टूबर, 2025 को बस स्टैंड के समीप गस्ती एवं वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली दो मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोका। थाना लाकर पूछताछ एवं उनके बैग की जांच की गई। पूछताछ में उन्होंने खुद को बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले बताया और सोना-चाँदी साफ करने के नाम पर की गई कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

*गिरफ्तार आरोपियों ने निम्नलिखित घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली:*

1. दिनांक 22 अगस्त, 2025 (मेदिनीनगर): शांतिपुरी रोड नंबर-10 स्थित एक घर में बर्तन साफ करने के बहाने घर की महिला को विश्वास में लेकर 04 सोने की चेन एवं 04 सोने की अंगूठियाँ चोरी की।
2. दिनांक 24 सितंबर, 2025 (हमीदगंज): गहना साफ करने का धोखा देकर एक महिला से सोने की एक चेन एवं एक अंगूठी हड़पी।
3. दिनांक 06 मई, 2025 (लेस्लीगंज): ग्राम ओरिया कला में पतंजलि दवा बेचने के बहाने एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और उसके गले का सोना, कान के फूल एवं पायल चोरी की।

उपरोक्त सभी घटनाओं के संबंध में संबंधित थानों में पहले से ही मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. शम्भु कुमार साह, उम्र 43 वर्ष, पिता श्री दशई प्रसाद साह
2. शशि भूषण, उम्र 27 वर्ष, पिता स्वर्गीय रामजन्म साह
3. सुमित सोनी, उम्र 27 वर्ष, पिता श्री चुल्हाई साह
4. टिंकू कुमार सोनी, उम्र 25 वर्ष, पिता श्री रामाजी साह
(सभीका पता: रामनगरा, पोस्ट-गम्हरिया, थाना-सुपी, जिला-सीतामढ़ी, बिहार)

बरामद सामग्री:
1. बिना नंबर प्लेट वाली दो मोटरसाइकिल
2. इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन - 01
3. गहना बनाने के विभिन्न आकार के डाईस - 49 पीस
4. छोटा गैस सिलेंडर
5. तीन मोबाइल फोन
6. प्रत्येक आरोपी के पास से एक-एक (कुल 4) नीले रंग के बैग, जिनमें सोना-चाँदी साफ करने के औजार पाए गए।

छापामार कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित कर्मी शामिल थे:

1. पुलिस निरीक्षक (सह-थाना प्रभारी) शहर,  ज्योति लाल रजवार
2. सब-इंस्पेक्टर  संतोष कुमार पांडेय
3. आरक्षी  सुमित कुमार रवि
4. आरक्षी  संतोष लाल
5. आरक्षी हरजीत कुमार
6. आरक्षी  नंदलाल पटेल

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है तथा अन्य संभावित घटनाओं एवं उनके संगठन के अन्य सदस्यों का पता लगाने की दिशा में जांच की जा रही है।
 


October 6, 2025 | 372 Views
October 6, 2025 | 372 Views
October 6, 2025 | 372 Views
October 6, 2025 | 372 Views
October 6, 2025 | 372 Views
October 6, 2025 | 372 Views
October 6, 2025 | 372 Views
October 6, 2025 | 372 Views
October 6, 2025 | 372 Views
October 6, 2025 | 372 Views