FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल कई आईएएस एवं आईपीएस का हुआ स्थानांतरण | झारखंड कैबिनेट ने दी पेसा कानून को मंजूरी आदिवासी संगठनों में उत्साह का माहौल | हेमंत सरकार ने प्रभारी डीजीपी तादशा मिश्रा को दी एक्सटेंशन अब बनी रहेगी तदाशा मिश्रा झारखंड की डीजीपी | रांची रिम्स की अधिग्रहीत जमीन DIG ग्राउंड में बुलडोजर कार्रवाई से टूटे दर्जनों घर | कांके डैम के आसपास अतिक्रमण कर भूमि पर बनाए गए मकान पर चला बुलडोजर | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी पर झारखंड का कब्जा पहली बार जीता झारखंड ने ट्रॉफी | झारखंड हाई कोर्ट के द्वारा धुर्वा डैम, कांके एवं हरमू नदी पर अतिक्रमण किए गए जगहों पर चलेगा बुलडोजर | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा अगली बार गड़बड़ी हुई तो भेजे जाएंगे जेल |
अवैध हथियार एवं गोली की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, सप्लायर और विक्रेता, कुल 5 गिरफ्तार
January 11, 2026 | 110 Views
अवैध हथियार एवं गोली की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, सप्लायर और विक्रेता, कुल 5 गिरफ्तार

रांची। 10, जनवरी.2026 को रात्रि करीब 10:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिला कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार का खरीद बिकी करने वाले हैं।
उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली एवं सदर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन कर समय करीब 23:20 बजे बड़ी मस्जिद लेन रोड, हिन्दपीढ़ी पहुँचा। जैसे ही पुलिस टीम बड़ी मस्जिद के पास पहुँची तो पुलिस को अपनी ओर आता देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो० कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना उम्र 38 वर्ष पिता मो० जमशेद पता-बड़ी मस्जिद लेन, थाना-हिन्दपीडी, जिला-रॉची बताया। इसके बाद मो० कबीर का बदन तलाशी लेने पर उसके कमर के बाँये तरफ से एक 9 एम०एम० पिस्टल, जिसके मैगजीन में 10 राउण्ड गोली लोडेड तथा पैट के बॉये पॉकेट से पिस्तौल का दूसरा मैगजीन जिसमें 10 राउण्ड लोडेड गोली बरामद हुआ। बरामद पिस्तौल एवं गोली की कागजात माँगने पर उसके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात् इन्हे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। आगे पूछताछ करने पर मो० कबीर उर्फ बौना द्वारा बताया गया कि ये हथियार को विभिन्न क्षेत्रों के अपराधी प्रवृति के लोगों को पैसा लेकर हथियार सफ्लाई एवं हथियार का खरीद बिक्री का काम करते है। इस कार्य में इनके अलावे 1. शाहनवाज आलम पिता-स्व० महमूद आलम पता-मौलाना आजाद कॉलोनी आयशा नगर, नामकुम, 2. मो० सैफ उर्फ शेरा पिता मंजूर अंसारी सा०-इलाही बक्स कॉलोनी मो० नाजीर के मकान में किरायेदार, थाना-सदर, तथा 3. अनुज ठाकुर पे० कदार ठाकुर पता-विद्यानगर, करम चौक, थाना-सुखदेवनगर, सभी जिला-रॉची अवैध हथियार / गोली लाकर देते है और ये बेचते है। इनके बताये अनुसार पुंदाग थाना क्षेत्र से शाहनवाज आलम पिता-स्व० महमूद आलम पता-मौलाना आजाद कॉलोनी आयशा नगर, नामकुम जो छुपकर अपने मामा के घर पर रह रहा था के पास से एक फैक्ट्री मेड काला एवं भूरा रंग का पिस्टल एवं 07 चक्र जिन्दा गोली एवं उनके साथी अंकित कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पिता देवमुनी चौधरी, ग्राम मोहनिया, थाना मोहनियां, जिला-कैमुर, भभुआं (बिहार) के पास से एक देशी कटटा एवं एक चक्र जिन्दा गोली साथ ही सदर थाना क्षेत्र से मो० सैफ उर्फ शेरा पिता मंजूर अंसारी सा० इलाही बक्स कॉलोनी मो० नाजीर के मकान में किरायेदार, थाना सदर के पास से दो देशी कट्टा एवं 05 (पांच) जिन्दा कारतूस एवं सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से अनुज ठाकुर पे० कदार ठाकुर पता विद्यानगर करम चौक, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची के घर से एक लोहे का बना सिल्वर रंग का छः चक्रिय देशी रिवाल्वर एवं 77 पीस जिन्दा गोली बरामद किया गया है। पूछताछ करने पर इनलोगों के द्वारा बताया गया सभी लोग कैमूर एवं मुंगेर (बिहार) से हथियार लाकर राँची में अपराधियों को बेचने का काम करता है। इस संबंध में संबंधित सभी थाना में काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 गिरफतार अभियुक्त का नाम पताः-

01. मो० कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना उम्र 38 वर्ष पिता मो० जमशेद पता-बड़ी मस्जिद लेन, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला-रॉची।
02. शाहनवाज आलम पिता-स्व० महमूद आलम पता मौलाना आजाद कॉलोनी आयशा नगर, नामकुम जिला-रॉची।
03. मो० सैफ उर्फ शेरा पिता मंजूर अंसारी सा०-इलाही बक्स कॉलोनी मो० नाजीर के मकान में किरायेदार, थाना-सदर,
4. 04. अनुज ठाकुर पे० कदार ठाकुर पता-विद्यानगर, करम चौक, थाना-सुखदेवनगर, सभी जिला-रॉची
05. अंकित कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पिता देवगुनी चौधरी, ग्राम मोहनिया, थाना- मोहनियां, जिला-कैमुर, भभुआं (बिहार)

बरामद समानों की सूची:-

1. एक 9. एम०एम० पिस्टल
2. एक फैक्ट्री मेड काला एवं भूरा रंग का पिस्टल
3. तीन देशी कटटा
4. एक लोहे का बना सिल्वर रंग का छः चक्रिय देशी रिवाल्वर
5. 77 पीस जिन्दा गोली जिसके पेन्दे पर 7.65 KF लिखा हुआ।
6. 02 (दो) मैग्जीन एवं 20 (बीस) चक्र जिन्दा गोली
7. 08 (आठ) चक्र जिन्दा गोली जिसके पेन्दे पर 8 MM KF लिखा हुआ।
8. 05 (पांच) चक्र जिन्दा गोली
 कुल-110 चक्र जिन्दा गोली।
मो० कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना का अपराधिक इतिहास : 
01. हिन्दपीढ़ी थाना काण्ड सं0-46/18. दिनांक-17.08.2018 धारा-25 (1-B) A/26/35 आर्म्स एक्ट।
02. डेलीमार्केट थाना काण्ड सं0-16/22. दिनांक-10.06.2022 धारा-120 (B)147/148/149/353/504/295(A)/341/153(A) भा०द०वि० ।
03. हिन्दपीढ़ी थाना काण्ड सं0-40/24. दिनांक-29.03.2024 धारा-399/402 भा०द०वि० एवं
25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट।
शाहनवाज आलम का अपराधिक इतिहासः-
01. हिन्दपीढी थाना काण्ड सं0-59/16 दिनांक-01.08.16 धारा-341/324/326/307/34 भा०द०वि० ।
अनुज ठाकुर का अपराधिक इतिहासः-
01. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-178/18 धारा-25 (1-B)a/26/20/30/35 आर्म्स एक्ट।
 
 छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः
1. प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली राँची।
2. संजीव बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर राँची।
3. सुनिल कुमार कुशवाहा, पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर थाना।
4. रवि कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली थाना।
5. रंजीत कुमार सिन्हा, पु०नि० सह थाना प्रभारी हिन्दपीढ़ी थाना।
6. सहावीर उराँव, पु०अ०नि० सुखदेवनगर थाना।
7. बजरंग टोप्पो पु०अ०नि० सुखदेवनगर थाना।
8. चन्दन वर्मा, पु०अ०नि० कोतवाली थाना।
9. मीनकेतन कुमार, पु०अ०नि० कोतवाली थाना।
10. अनुज प्र० यादव, पु०अ०नि० कोतवाली थाना।
11. अनांद मोहन गुप्ता पु०अ०नि० हिन्दपीढ़ी थाना।
12. अरूण कुमार पासवान, स०अ०नि० हिन्दपीढ़ी थाना।
13. शाह फैसल, स०अ०नि० तकनीकी शाखा, राँची।
14. एवं अन्य सशस्त्र बल ।


January 11, 2026 | 111 Views
January 11, 2026 | 111 Views
January 11, 2026 | 111 Views
January 11, 2026 | 111 Views
January 11, 2026 | 111 Views
January 11, 2026 | 111 Views
January 11, 2026 | 111 Views
January 11, 2026 | 111 Views
January 11, 2026 | 111 Views