रांची। नगड़ी थाना अंतर्गत दिनांक 08.05.2026 को समय-19:20 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई की कोलांबी गॉव में एक जमीन विवाद को लेकर अनुप कुमार एवं उनके सहयोगी के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया जिसके संबंध में सन्हा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची के निर्देशन में श्री अरविन्द कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, मु० द्वितीय राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम तुसमों पहुँचे तथा संदेही अनुप कुमार, पिता शिव नाथ गोप के घर में छापामारी कर पुछ-ताछ हेतू हिरासत में लिया गया। दिनांक-07.05.2026 को हुये घटना के संबंध में पुछ-ताछ करने पर इनके द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया तथा बताया गया कि फायरिंग करने के बाद दो पिस्टल एवं बचे हुये कारतुस को अपने दोस्त रमेश गोप के घर में छुपाकर रख दिये है। छापामारी दल के द्वारा गॉव तुसमों स्थित रमेश गोप के घर में छापामारी कर रमेश गोप एवं इनके एक अन्य सहयोगी प्रताप गोप को पकड़ कर हथियार के संबंध में पुछ-ताछ किया गया। पुछ-ताछ के दौरान इनके निशानदेही पर इनके घर से कांड में प्रयुक्त 02 पिस्टल, 13 राउण्ड जिंदा कारतुस एवं 03 खोखा बरामद किया गया। बरामद हथियार के संबंध में वैध कागजात की माँग करने पर इनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया, तत्पश्चात हथियार गोली को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया एवं अभियुक्त 1. अनुप कुमार, 2. रमेश गोप एवं 3. प्रताप गोप, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।
छापामारी में गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1. अनुप कुमार, पिता शिव नाथ गोप, सा०-तुसमों पो०-सपारोम थाना-नगड़ी, जिला राँची।
2. रमेश गोप, पिता स्व० छोटन गोप, ग्राम-तुसमो, पो०-सपारोम थाना नगड़ी, जिला राँची।
3. प्रताप गोप, पिता महेश्वर गोप, सा०-तुसमो, थाना-नगड़ी, जिला राँची
छापामारी में बरामदगीः-
(1) पिस्टल (MADE IN USA)-
(2) पिस्टल (MADE IN V)-
(3) जिंदा कारतुस-
(4) कारतूस का खोखा-
13 (तेरह) राउण्ड
03 (तीन)
छापामारी दल का सदस्यः-
01
01
1. पु०अ०नि० प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी नगड़ी थाना।
2. स०अ०नि० संजय कुमार सिंह, नगड़ी थाना।
3. स०अ०नि० कुलदेव प्रसाद साह, नगडी थाना।
4. हव० 162 दिलीप ठाकुर, नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड।
5. हव0 535 निर्मल उराँव, नगडी थाना रिजर्व गार्ड।
6. आरक्षी 2791 विमल कुमार हेम्ब्रम, नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड।
7. आरक्षी 2690 ललन सिहं, नगडी थाना रिजर्व गार्ड।