FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
डी-कोर मॉल पार्किंग में फायरिंग, लाइसेंसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 199 Views
डी-कोर मॉल पार्किंग में फायरिंग, लाइसेंसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

रांची ।  लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डी-कोर मॉल पार्किंग में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना 20 मई 2026 की रात करीब 10:50 बजे की बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां से एक कारतूस का खोखा बरामद किया गया, जिस पर HPM 25.32 अंकित था।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि संतोष कुमार नामक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की थी। आरोप है कि उसने इलाके में अशांति और डर का माहौल बनाने के उद्देश्य से गोली चलाई।

मामले में लालपुर थाना कांड संख्या 100/26 दिनांक 21 मई 2026 को धारा 292 बीएनएस 2023 तथा 27/30 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से पलामू जिले के हमिदगंज का रहने वाला है और वर्तमान में रांची के पुंदाग स्थित साहू चौक में रह रहा था।

बरामद सामान

  • फायर किया हुआ एक खोखा
  • .32 बोर का काला ऑटोमेटिक पिस्टल
  • मैगजीन सहित हथियार
  • मैगजीन से 4 जिंदा गोलियां बरामद

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

पुलिस टीम में पु०अ०नि० उत्तम कुमार, ऋषिकांत, सुनील पासवान, आशीष कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, स०अ०नि० संजय केरकेट्टा, अमृत खलखो सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


May 21, 2026 | 200 Views
May 21, 2026 | 200 Views
May 21, 2026 | 200 Views
May 21, 2026 | 200 Views
May 21, 2026 | 200 Views
May 21, 2026 | 200 Views
May 21, 2026 | 200 Views
May 21, 2026 | 200 Views
May 21, 2026 | 200 Views
May 21, 2026 | 200 Views