FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
आरटीओ एवं श्री राम फाइनेंस के नाम पर साइबर ठगी,दो युवक गिरफ्तार
January 11, 2026 | 267 Views
आरटीओ एवं श्री राम फाइनेंस के नाम पर साइबर ठगी,दो युवक गिरफ्तार

गिरिडीह। 10 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की बेंगाबाद थाना अन्तर्गत महदैया एवं शहरपुरा गाँव के आसपास कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है। उपरोक्त सूचना के आधार पर आबिद खॉ पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये RTO CHALAN, SHREE RAM FINANCE का APK फाइल भेज कर, चलान एवं EMI जमा करने के नाम पर आम लोगो के साथ साइबर ठगी करते है। इस संदर्भ में साइबर थाना कांड सं0-01/2026 दिनांक 10.01.2026 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एंव पता निम्न प्रकार है:-

1. पंकज कु० मंडल उम्र करीब 28वर्ष पिता-दुधेश्वर मंडल ग्राम-महदैया थाना-बेंगाबाद जिला-गिरिडीह

2. राजेंद्र कुमार उर्फ राजू अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पिता-मनी मंडल ग्राम- महदैया थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीह

बरामद सामानो का विवरण

मोबाइल-03

सिम-05

अपराधिक इतिहास

पंकज कु० मंडल पूर्व में गिरिडीह साइबर थाना कांड सं0-37/23 एवं 29/24 में जेल जा चुका है

राजेंद्र कुमार के पास जप्त मोबाइल नम्बर पर छत्तीसगढ़ के रायपूर थाना में ऑनलाइन शिकयत सं० 33301260000512 दर्ज है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मीः-

1 आबिद खॉ पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम गिरिडीह

2 पु०नि० रामेश्वर भगत, साइबर थाना प्रभारी

3  पु०नि० गुजन कुमार,

4 पु०नि० पुनित गौतम,

5 स०अ०नि० सजय मुखियार,

6 ह० तेजनरायण प्रसाद

7 आ0 140 भुपाल गडल

8 पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल


January 11, 2026 | 268 Views
January 11, 2026 | 268 Views
January 11, 2026 | 268 Views
January 11, 2026 | 268 Views
January 11, 2026 | 268 Views
January 11, 2026 | 268 Views
January 11, 2026 | 268 Views
January 11, 2026 | 268 Views
January 11, 2026 | 268 Views
January 11, 2026 | 268 Views