FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | 18 जून को राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी | अपराधी को पकड़ने गई बिहार पुलिस की हो गई चेकिंग, फजीहत के बाद अब पटना एसएसपी ने कर दिया दो थानेदार को निलंबित | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | रांची के प्रतिष्ठ व्यवसायई कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया की संदिग्ध अवस्था में मौत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय दौरे से स्वदेश वापस |
रांची में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, 50 पासबुक व 26 डेबिट कार्ड बरामद
May 30, 2026 | 148 Views
रांची में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, 50 पासबुक व 26 डेबिट कार्ड बरामद

रांची: गोंदा थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदनी चौक स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट में छापेमारी कर साइबर ठगी में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 50 पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, 8 चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और 3 आधार कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस को 28 मई 2026 की रात करीब 8 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि धावन नगर स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ लोग साइबर ठगी से जुड़े अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान फ्लैट से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फर्जी पहचान पत्र बनाकर लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाते थे और उनका उपयोग साइबर अपराध में करते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि फ्लैट "निखिल भैया" का है, जिन्होंने उन्हें यहां बुलाकर साइबर अपराध करने का प्रशिक्षण दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • काजल कुमार मंडल (24), जामताड़ा
  • आनंद कुमार (18), रामगढ़
  • बिक्की कुमार (23), बोकारो
  • शाकिब अंसारी (20), रामगढ़
  • आर्यन कुमार (17), रामगढ़

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गोंदा थाना कांड संख्या 68/26 दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

बरामद सामान:

  • 50 बैंक पासबुक
  • 26 डेबिट कार्ड
  • 8 चेकबुक
  • 13 मोबाइल फोन
  • 3 आधार कार्ड

इस कार्रवाई में गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


May 30, 2026 | 149 Views
May 30, 2026 | 149 Views
May 30, 2026 | 149 Views
May 30, 2026 | 149 Views
May 30, 2026 | 149 Views
May 30, 2026 | 149 Views
May 30, 2026 | 149 Views
May 30, 2026 | 149 Views
May 30, 2026 | 149 Views