FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
रांची में बस चालक से रंगदारी मांगने पहुंचे अपराधी, पुलिस की तत्परता से चार गिरफ्तार
May 13, 2026 | 245 Views
रांची में बस चालक से रंगदारी मांगने पहुंचे अपराधी, पुलिस की तत्परता से चार गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची में देर रात रंगदारी वसूली की कोशिश कर रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 12 मई की रात की है, जब रांची से नालंदा जा रही जीवन ज्योति बस अरगोड़ा चौक के पास नो-एंट्री के कारण रुकी हुई थी।

इसी दौरान तीन अपराधी बस के पास पहुंचे। इनमें से दो अपराधी बस में चढ़ गए और चालक की कनपटी पर हथियार सटाकर रंगदारी मांगने लगे। चालक द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया।

घटना के वक्त अरगोड़ा चौक पर मौजूद पुलिस गश्ती दल और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ दबोच लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी कर फरार दो अन्य अपराधियों समेत हथियार उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • कुंदन कुमार सोनी (रांची)
  • अभिजीत कुमार उर्फ अन्नो सिंह (गया, बिहार)
  • नितिन पाण्डेय उर्फ अमन (नवादा, बिहार)
  • गोलू राम उर्फ गोलू बाल्मोकी (रांची)

बरामद सामान

  • 1 देसी पिस्तौल
  • 1 खोखा
  • 2 मोबाइल फोन

पुलिस ने इस मामले में अरगोड़ा थाना कांड संख्या 114/26 दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी कुंदन कुमार पहले भी हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है।


May 13, 2026 | 246 Views
May 13, 2026 | 246 Views
May 13, 2026 | 246 Views
May 13, 2026 | 246 Views
May 13, 2026 | 246 Views
May 13, 2026 | 246 Views
May 13, 2026 | 246 Views
May 13, 2026 | 246 Views
May 13, 2026 | 246 Views
May 13, 2026 | 246 Views