FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
कोयला क्षेत्र में फायरिंग की साजिश नाकाम, राहुल दुबे गैंग के 3 अपराधी गिरफ्तार
July 14, 2026 | 189 Views
कोयला क्षेत्र में फायरिंग की साजिश नाकाम, राहुल दुबे गैंग के 3 अपराधी गिरफ्तार

चतरा : पुलिस ने कोयला क्षेत्र में दहशत फैलाने और लेवी वसूली के लिए फायरिंग एवं आगजनी की योजना को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को वरीय अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्र के कोयला साइडिंग एवं माइंस इलाके में राहुल दुबे के इशारे पर उसके गैंग के सदस्य बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। अपराधी कोयला क्षेत्रों की रेकी कर फायरिंग और आगजनी की योजना बना रहे थे।

सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वे रामगढ़ के बरकाकाना, कुज्जू, हजारीबाग के केरेडारी, चरही, चतरा के आम्रपाली, पिपरवार के अशोका माइंस एवं राजधर साइडिंग तथा रांची के खलारी क्षेत्र में रेकी कर फायरिंग और आगजनी की योजना बना रहे थे।

इस मामले में पिपरवार थाना कांड संख्या-30/26, दिनांक 14.07.2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बरामद सामान:

  • देशी पिस्टल – 1
  • देशी कट्टा – 1
  • जिंदा गोली – 6
  • मोबाइल – 3
  • मोटरसाइकिल – JH 08H 3055

गिरफ्तार आरोपी:

  1. संजय मूर्ति, गोमिया, बोकारो
  2. आलोक कुमार सिंह, बोकारो स्टील सिटी
  3. अजय करमाली, केरेडारी, हजारीबाग

छापेमारी टीम में शामिल:
एसडीपीओ टंडवा प्रभात रंजन बरबार, टंडवा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा, पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा, पु0अ0नि0 अभिमन्यु कुमार सहित चतरा पुलिस की तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

 


July 14, 2026 | 190 Views
July 14, 2026 | 190 Views
July 14, 2026 | 190 Views
July 14, 2026 | 190 Views
July 14, 2026 | 190 Views
July 14, 2026 | 190 Views
July 14, 2026 | 190 Views
July 14, 2026 | 190 Views
July 14, 2026 | 190 Views
July 14, 2026 | 190 Views