FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने का मामला,6 अभियुक्त गिरफ्तार
February 28, 2026 | 193 Views
ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने का मामला,6 अभियुक्त गिरफ्तार

गोड्डा। 22 फरवरी को  रात्रि महागमा थाना के दिग्धी गाँव में एक जेवर दुकान में ताला तोड़कर कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा आभूषण की चोरी कर ली गयी थी जिसमें महागामा थाना कांड सं0-33/2026 के सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज की गयी थी। पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्डा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मानवीय एवं इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य के आधार पर घटना कारित करने में संलिप्त छः अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने घटना कारित करने में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किये तथा उनके निशानदेही पर चोरी गई आभूषण को बरामद किया गया।

गिरफ़्तार अपराधी का नाम  :-
1. एनामुल उम्र-22 वर्ष पे०-जिब्राईल सा०-रामकोल, थाना-हनवारा, जिला-गोड्डा
2. मो0मिस्टर उर्फ मिस्टर आलम उम्र-21 वर्ष पे०-मो० मुख्तार, सा०-हनवारा, थाना-हनवारा, जिला-गोड्डा
3. आर्यन कुमार उर्फ विष्णु उम्र 22 वर्ष पे0-रामदेव साह, सा०-पलवा थाना-सन्हौला, जिला-भागलपुर, बिहार
4. मो0 साहुल उर्फ इमरान उम्र-26 वर्ष पे०-स्व० मो० सुल्तान, सा०-मंगाचक, थाना-सन्हौला जिला-भागलपुर, बिहार
5. राकेश कुमार उम्र-19 वर्ष पे०-प्रदीप साव सा०-सन्हौला, थाना-सन्हौला, जिला-भागलपुर, बिहार
6. मो० सरफराज आलम उम्र 21 वर्ष पे०-मो० नौशाद, सा०-रणगाँव बुजूर्ग, थाना-धोरैया, जिला-बाँका बिहार

बरामद सामानों का विवरण :-
1. सोना का आभूषण- 2.7 ग्राम लगभग।
2. चाँदी का आभूषण - 800 ग्राम लगभग।
3. चोरी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल-03
4. घटना में इस्तेमाल किया गया खंति/सबल- 01
5. मोबाईल- कुल 07

छापामारी दल :-
1. पु०नि० उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा प्रभाग।
2. पु०अ०नि० मनोज कुमार पाल, थाना प्रभारी महागामा थाना।
3. पु०अ०नि० ध्रुव कुमार, थाना प्रभारी हनवारा थाना।
4. पु०अ०नि० जुगनू महथा, महागामा थाना।
5. पु०अ०नि० रोमा कुमारी, महागामा थाना।
6. स०अ०नि० संजय सिंह, महागामा थाना।
7. स०अ०नि० अजय सिंह रवानी, महागामा थाना।
8. स०अ०नि० खालिद अहमद खान, महागामा थाना।
9. स०अ०नि० विजय राम, हनवारा थाना।
10. महागामा थाना एवं हनवारा थाना के सशस्त्र बल।


February 28, 2026 | 194 Views
February 28, 2026 | 194 Views
February 28, 2026 | 194 Views
February 28, 2026 | 194 Views
February 28, 2026 | 194 Views
February 28, 2026 | 194 Views
February 28, 2026 | 194 Views
February 28, 2026 | 194 Views
February 28, 2026 | 194 Views
February 28, 2026 | 194 Views